आगरालीक्स….. आगरा में गर्मी के तेवर हल्के नरम हुए हैं, दो महीने में पहली बार तापमान एक डिग्री नीचे पहुंचा है, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार को धूल भरी आंधी और तेज बारिश होने के बाद से तापमान में गिरावट आई है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी मौसम नरम रहा। अधिकतम तापमान कम हो गया, सुबह बादल भी छाए और मौसम अच्छा रहा।

एक डिग्री कम रहा तापमान
आगरा में मंगलवार को दोपहर का तापमान एक डिग्री कम रहा। दोपहर का तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा।
आईएमडी का अनुमान
04-May 27.0 43.0 Partly cloudy sky
05-May 26.0 44.0 Mainly Clear sky
06-May 26.0 44.0 Mainly Clear sky
07-May 27.0 43.0 Mainly Clear sky
08-May 27.0 43.0 Mainly Clear sky
09-May 27.0 43.0 Mainly Clear sky