Wednesday , 12 March 2025
Home आगरा Agra News: Mayor, chairman and councilors of 15 districts will be honored in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Mayor, chairman and councilors of 15 districts will be honored in Agra…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में 15 जिलों के मेयर, चेयरमैन और आगरा के पार्षदों का होगा सम्मान. जाति धर्म से परे शहर का विकास करने के लिए किया जाएगा एकजुट

इस बार अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (प्रज प्रदेश) द्वारा जाति धर्म से परे निकाय चुनावों में जीते सभी जनप्रतिनिधियों का सम्मान कर जनता की पसंद को सलाम किया जाएगा। 10 जून को कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में नवनिर्वाचित ब्रज प्रांत के 15 जिलों के महापौर, चेयरमैन व आगरा के 100 पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सर्व समाज के लोग हिस्सा लेंगे।

लोहामंडी स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान जानकारी देते हुए ब्रज प्रदेश संरक्षक विनय अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज ने हमेशा देश को दिशा दी है। आगरा का विकास हो इसी उद्देश्य के साथ एक नई परिपाटी शुरु की है। जाति धर्म से हटकर हम सभी लोगों को सम्मान दें। समाज सेवा में अग्रणी अग्रवाल समाज सभी धर्मों की हितों की सोचता है। शहर के सभी समाज के लोग इस सम्मान समारोह में आमंत्रित हैं।

ब्रज प्रदेश के चेयरमैन विनोद अग्रवाल ने बताया कि सभी 15 जिलों के महापौर व चेयरमैन सहित आगरा के 100 पार्षदों को आमंत्रित किया गया है। उद्देश्य है कि जनप्रतिनिधि भी जाति धर्म से परे शहर का विकास करने में जनता की कसौटी पर खरे उतरें। जिलाध्यक्ष मुरारीलाल गोयल ने कहा कि अग्रवाल समाज सबको साथ लेकर सबके सहयोग से चलने वाला समाज है। आज भी उसी परम्परा को निभाने का प्रयास है। सभी धर्म जाति के जनप्रतिनिधि एक मंच पर होंगे। जिससे समरसता की भावना को बल मिलेगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संयोजक उमेश अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक संजय अग्रवाल, जिलामहामंत्री संजय सिंघल, निशा सिंघल, राजेश अग्रवाल, कुलवंत मित्तल, केएम सिंघल, नीरज रतनप्रिया, प्रियकान्त बंसल, संतोष अग्रवाल रूपेश अग्रवाल, लिली गोयल, रेखा अग्रवाल, पूजा बंसल आदि उपस्थित थीं। इस अवसर पर संरक्षक ब्रज प्रदेश विनय अग्रवाल, चेयरमैन विनोद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष मुरारीलाल गोयल, कार्यक्रम संयोजक संजय अग्रवाल मौजूद रहे।

Related Articles

आगरा

Obituaries Agra on 12th March 2025 #Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra News : Kangaroo Kids Pre School children visit Police Station & Fire Station in Agra#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के कंगारू किड्स प्रीस्कूल के नन्हें मुन्ने...

आगरा

Holi 2025: Holi of dry fruits was played in Khatu Shyam temple of Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पिस्ता, काजू, बादाम…खाटू नरेश के दरबार में गुलाल की तरह...

आगरा

Agra News: The ongoing Shrimad Bhagwat Katha in Agra concluded with the Krishna-Sudama Katha…#agranews

आगरालीक्स…जिसके पास प्रेम धन है वह निर्धन नहीं हो सकता…आगरा में चल...

error: Content is protected !!