Thursday , 22 January 2026
Home बिगलीक्स Agra News : MBBS & BDS Exam schedule release #Agra
बिगलीक्स

Agra News : MBBS & BDS Exam schedule release #Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के  डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की एमबीबीएस और बीडीएस परीक्षा का कार्यक्रम जारी। एमबीबीएस फाइनल प्रोफ की परीक्षा विश्वविद्यालय 11 फरवरी से कराएगाv। परीक्षा खंदारी परिसर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी में करायी जाएगी।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार एमबीबीएस फाइनल प्रोफ सेकेंड पार्ट की परीक्षा 11 से 24 फरवरी तक करायी जाएगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 11 बजे से दो बजे तक होगी। इसमें ओल्ड कोर्स और न्यू कोर्स दोनों के परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके साथ ही मुख्य और सप्लीमेंट्री के छात्रों की परीक्षा करायी जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी कॉलेजों के छात्रों के लिए एक ही केन्द्र बनाया गया है। परीक्षा खंदारी परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी में बनाए गए नोडल केन्द्र पर होगी। विश्वविद्यालय की ओर से एमबीबीएस के साथ-साथ बीडीएस का भी परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बीडीएस के द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ प्रोफ की परीक्षा 11 फरवरी से करायी जाएगी। परीक्ष एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक करायी जाएगी। परीक्षा के लिए दो नोडल केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा में केडी डेंटल कॉलेज मथुरा के छात्र शामिल होंगे। इन छात्रों की परीक्षा बीएसए कॉलेज में बनाए गए नोडल केन्द्र पर होगी। वहीं डीजे डेंटल कॉलेज, मोदीनगर के छात्रों की परीक्षा के लिए दिगंबर जैन कॉलेज, बडौत, बागपत को नोडल केन्द्र बनाया गया है। बीडीए की परीक्षा 27 फरवरी तक करायी जाएंगी।

Related Articles

बिगलीक्समथुरामथुरालीक्स

Mathura Local News : Fire break out in running bus on Yamuna Express way in Raya Mathura, Video

मथुरालीक्स ..Mathura Local News: वीडियो देखें, यमुना एक्सप्रेस वे पर दौड़ती बस...

बिगलीक्स

Agra Local News : Neonate Intestine comes out due to Jholachap treatment in Agra

आगरालीक्स …Agra Local News: आगरा में झोलाछाप ने नवजात की नाभि में...

बिगलीक्स

Agra Local News : Agra Police file Charge sheet against 40 year old engineer in 3 month old 5 death in Nagala Budhi Dayalbag

आगरालीक्स..Agra Local News : आगरा के नगला बूढ़ी में अनियंत्रित कार से...

बिगलीक्स

Agra Local News :Compromised Photo of girls found in Dr. Rameej Laptop ex student of SNMC, Agra in KGMU Case

आगरालीक्स ….Agra Local News केजीएमयू में महिला जूनियर रेजिडेंट के यौन शोषण...

error: Content is protected !!