आगरालीक्स…. आगरा में लेदर फुटवियर, कंपोनेंटस एंड टेक्नोलाजी फेयर मीट एट आगरा की स्टॉल बुक हो गई हैं, दो साल बाद देश विदेश की कंपनी और कारोबारी मीट एट आगरा में शामिल होंगे, कारोड़ों की होगी डीलिंग, जानें पूरा कार्यक्रम।
आगरा में हर साल लेदर फुटवेयर, कंपोनेंट और टेक्नोलाजी फेयर आयोजित किया जाता है। मगर, कोरोना काल में 2020 और 2021 में अंतरराष्ट्रीय उड़ान रद होने के कारण मीट एट आगरा आयोजित नहीं किया गया। ऐसे में आगरा फुटवियर एंड मैन्यूफेक्चर्स एंड एक्सपोटर्स चैंबर एफमेक द्वारा मीट एट आगरा 2022 का आयोजित किया जा रहा है।
तीन दिन चलेगा फेयर
मीट एट आगरा का 14 वां संस्करण सात से नौ अक्टूबर तक आगरा ट्रेड सेंटर सींगना में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए स्टॉल और कारोबारियों के शामिल होने के लिए बुकिंग चल रही थी। मीट एट आगरा ने अपने टिवटर पर पोस्ट डाली है, इसमें लिखा है कि बुकिंग पूरी हो चुकी है।
2007 में लगा पहला फेयर
मीट एट आगरा का पहला संस्करण 2007 में आयोजित किया गया, इसके बाद से लगातार मीट एट आगरा का आयोजन किया जा रहा है। इस फेयर में जर्मनी, अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस से कारोबारी आते हैं।