Thursday , 12 February 2026
Home सिटी लाइव Agra News: Mehandi applied on the hands of Shri Ram in Ramlila of Agra. Shri Ram will become the groom tomorrow…#agranews
सिटी लाइव

Agra News: Mehandi applied on the hands of Shri Ram in Ramlila of Agra. Shri Ram will become the groom tomorrow…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्रीरामलीला में श्रीराम संग तीनों भाइयों के हाथों में रची मेंहदी. कल दूल्हा बनेंगे श्रीराम. भाइयों और परिजनों के साथ बारात लेकर जाएंगे सीताजी को ब्याहने..देखें वीडियो

रंग बिरंगी रोशनी व फूलों से अयोध्या नगरी गुलशन की तरह सज रही है। हर तरफ चारों पुत्रों के विवाह के मंगल उत्सव की खुशियां छायी हैं। आज फतेहाबाद रोड स्थित राजदेवम में श्रीराम के मेहंदी उत्सव की धूम थी। जहां रानी कौशल्या व राजा दशरथ संग श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के हाथों में मेहंदी रचाई गई। विवाह के मंगल गीत गाए। कल श्रीराम बारात को लेकर हर किसी के मन में उत्साह व खुशी है। श्रीराम का बारत को भव्य और दिव्य बनाने के लिए योजना तैयार है।

जनकपुरी के साथ अयोध्या में भी विवाह उत्सव की उमंग छायी हुई है। श्रीराम सहित चारों भाईयों के हाथों में शगुन की मेहंदी लगी तो राजा दशरथ व रानी कौशल्या (संतोष शर्मा, ललिता शर्मा) के मन घर में चार-चार बहुओं के एक साथ ने की कल्पना मात्र से ही हर्षित हो उठा। राजा दशरथ, माता कौशल्या व उनके पुत्र प्रखर व बेटी युक्ति शर्मा ने कहा कि कुछ क्षण के लिए ही सही, श्रीराम का घर आगमन सौभाग्य की बात है। संतोष शर्मा की मां लाजवंती शर्मा ने कहा कि पूरे परिवार का सौभाग्य है जो श्रीराम के बाराती बनने का सुअवसर हमें मिला। वहीं श्रीराम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुध्न के स्वरूपों के घर में प्रवेश करते ही श्रीराम चंद्र के जयकारे गूंजने लगे।

मुख्य द्वार से घर में प्रवेश करने तक ढोल नगाड़ों संग पुष्प वर्षा होती रही। घर के सभी सदस्यों ने भी अपने हाथों में मेहंदी रचाई। मेहंदी उत्सव का शुभारम्भ श्रीरामलीला कमेटी के ध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल व राजा दशरथ, रानी कौशल्या (संतोष शर्मा, ललिता शर्मा) ने सियाराम का पूजन कर किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेश उपाध्याय, प्रवीन, प्रीप, गौरव उपाध्याय, विमल शर्मा, प्रियंका, पूजा, आरती, प्रीति, गौतम सेठ, विकास जैन, शोभित, ज्योति, सत्यवीर तोमर, नितिन अग्रवाल, हरिनारायण चतुर्वेदी, मंजीत सिंह, अनुज अरोरा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

सिटी लाइव

Agra Janakpuri mahotsav 2025: Murari Prasad Agarwal became the president of Janakpuri Festival Committee…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने मुरारी प्रसाद अग्रवाल. दूसरी...

सिटी लाइव

Agra News: Maa Chamunda’s Kalash Yatra in Agra was a wave of devotion, 3 thousand devotees participated…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मां चामुण्डा की कलश यात्रा बही भक्ति की गंगा, 3...

सिटी लाइव

Agra News: The executive committee of Shri Banke Bihari Satsang Samiti (Regd.) of Agra for the session 2025-27 has been declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्री बांके बिहारी सत्संग समिति (रजि.) की सत्र 2025-27 की...

सिटी लाइव

Agra News: Varun Dagar’s dance rocked the grand finale of Spicy Sugar in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में स्पाइसी शुगर के ग्रांड फिनाले में वरुण डागर के डांस...

error: Content is protected !!