आगरालीक्स…Agra News: आगरा में ताजमहल पूर्वी गेट से एसएन, आगरा कालेज होते हुए आरबीएस कॉलेज तक मेट्रो का किराया जारी, अक्टूबर से दौड़ेगी मेट्रो। ( Agra News: Metro Update, Rs 30 fare from Taj Mahal east gate to RBS College#Agra)
आगरा में मेट्रो के पहले कॉरिडोर में ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक काम चल रहा है, पहले चरण में मार्च में ताजमहल पूर्वी गेट से श्रीमनकामेश्वर मंदिर मेट्रो स्टेशन यानी बिजलीघर तक मेट्रो का संचालन शुरू किया गया, इसके बाद बिजलीघर से आरबीएस कॉलेज तक अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनाया गया है।
ताजमहल पूर्वी गेट से आरबीएस तक दौड़ेगी मेट्रो
इसी साल अक्टूबर से ताजमहल पूर्वी गेट से , फतेहाबाद रोड स्टेशन, आगरा किला, श्री मनकामेश्वर मंदिर, एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज से होते हुए आरबीएस कॉलेज तक मेट्रो दौड़ेगी। इसके तीसरे चरण में आरबीएस कॉलेज से खंदारी तक अंडरग्राउंड और एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक तैयार किया जा रहा है। आईएसबीटी से गुरु द्वारा गुरु का ताल और सिकंदरा तक एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक बन रहा है।
ताजमहल पूर्वी गेट से आरबीएस तक 30 रुपये किराया
आगरा मेट्रो का ताजमहल पूर्वी गेट से आरबीएस तक 30 रुपये किराया होगा। एक स्टेशन का किराया 10 रुपये है और दो से तीन स्टेशन के बीच का किराया 20 रुपये है जबकि नेशनल कॉमन मूबिलिटी कार्ड बनाने पर 10 प्रतिशत की छूट है।