आगरालीक्स …आगरा में गेंहू का समर्थन मूल्य निर्धारित, जानें कितने रुपये कुंतल है गेंहू.

इस वर्ष गेहूँ का समर्थन मूल्य रुपए 2125/ – प्रति कुंतल निर्धारित है। जनपद आगरा में 42, जनपद फिरोजाबाद में 64, जनपद मथुरा में 83 एवं जनपद मैनपुरी में 53 गेहूँ क्रय केंद्र अनुमोदित किये गए हैं, जो संचालित किये जायेंगे। गेहूँ खरीद कृषकों के आनलाइन पंजीकरण के आधार पर की जायेगी जैसे कि धान खरीद की गई है। पंजीकरण दिनांक 01 मार्च, 2023 से प्रारंभ हो गए हैं। श्री चर्चित गौड़ ने संभाग के समस्त किसान भाईयो से अपील की है कि केंद्रों पर बिक्री हेतु अधिक से अधिक पंजीकरण करायें और सरकार द्वारा उनके हित में संचालित योजना का लाभ उठाएं। यदि पंजीकरण में कोई समस्या हो तो संबंधित उपजिलाधिकारी या संबंधित जिला खाद्य विपणन अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी, आगरा का मोबाइल नंबर 9936223448, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, फिरोजाबाद का मोबाइल नंबर 9519780022, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, मथुरा का मोबाइल नंबर 9838949361 एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी, मैनपुरी का मोबाइल नंबर 9565162101 है।