आगरालीक्स…. आगरा के सितारा होटल के सुपरवाइजर को बाइक सवारों ने मारी गोली, बगल बराबर में लाकर पेट में गोली मारकर हुए फरार।
आगरा के ताजगंज क्षेत्र के एक सितारा होटल में मारुति सिटी निवासी बृजेश सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर हैं। वे हर रोज की तरह बुधवार रात को होटल से घर जाने के लिए निकले। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बृजेश बाइक से मारुति एस्टेट स्थित अपने घर जा रहे थे।

बाइक सवारों ने रुकने के लिए कहा, गोली मार दी
बृजेश अपनी बाइक से जा रहे थे, रास्ते में बाइक सवारों ने बृजेश से रुकने के लिए कहा लेकिन वे नहीं रुके। बाइक सवारों ने उनका पीछा किया, वे बृजेश की बाइक के बगल में आ गए और पेट में गोली मार दी, पेट में गोली लगते ही बृजेश बाइक सहित गिर गए।
लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कराया भर्ती
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पेट में गोली लगने पर बृजेश को अस्पताल में भर्ती कराया है। ताजगंज के इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार बालियान का मीडिया से कहना है कि सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं।