आगरालीक्स ….दुस्साहस, आगरा में दोस्ती करने से इन्कार करने पर छात्रा के घर पर बोला हमला, कार में की तोड़फोड़, पुलिस आयुक्त की सख्ती पर पांच अरेस्ट।
आगरा के सदर क्षेत्र की रहने वाली छात्रा को दो साल से जलेसर निवासी अभय जादौन परेशान कर रहा था, छात्रा के मोबाइल पर व्हाटस एप पर मैसेज भेजता था, छात्रा ने उसकी हरकतों को नजरअंदाज किया। आरोप है कि बुधवार को अभय जादौन ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ छात्रा के घर पर हमला बोल लिया, छात्रा के माता पिता के साथ मारपीट की, घर में तोड़फोड़ कर दी, कार में भी तोड़फोड़ की, इस मामले में पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन आरोपियों को नहीं पकड़ा।

पुलिस आयुक्त की सख्ती के बाद आरोपी पकड़े
मामला पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह के पास पहुंचने पर उन्होंने एसओजी की टीम को लगाया। कुछ ही देर में मुख्य आरोपी अभय जादौन के साथ ही पुलिस ने पिनाहट निवासी हिमांशु शर्मा, आयुष विहार मारुति सिटी रोड निवासी आलोक पाराशर, बाहर के बड़ा गांव निवासी प्रभाकर, महावीर नगर निवासी शिवम, कहरई मोड निवासी हर्ष शर्मा को अरेस्ट कर लिया।