आगरालीक्स…आगरा में चोरों का दुस्साहस. कारेाबारी के घर पहले की चोरी बाद में घर के अंदर आग लगाकर भाग गए.
आगरा के कमला नगर में चोरों ने एक कारोबारी के यहां चोरी करने के बाद घर में आग लग दी. घटना के समय कारोबारी के घर कोई नहीं था पूरा परिवार विदेश गया था. वे जब 19 मार्च को वापस लौटे तो उन्हें घर का दरवाजा टूटा मिला. अंदर सामान बिखरा हुआ था. थाने में तहरीर दी गई है.
ताइवार गया था पूरा परिवार
कमला नगर में ओजस हॉस्पिटल के पास जितेंद्र धमानी रहते हैं. जितेंद्र 11 फरवरी को परिवार के साथ ताइवान गए थे. बीते 19 मार्च को वो वापस लौटे. यहां उन्होंने घर के ताले टूटे देखे. अंदर गए तो कमरों में सामान तबिखरा हुआ था. दो कमरे का सामान जला हुआ था. पीड़ित के अनुसार चोरों ने कमरे की एक—एक अलमारी को खोलकर सामान निकाला. घर में रखे कपड़े, सामान, ज्वेलरी और कैश ले गए हैं. कई सामानों में आग लगा दी है. बैड व अन्य सामान जल गया है. पीड़ित कारोबारी ने कमला नगर थाने में तहरीर दी है.