Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News: Miss Universe Great Britain Jessica Page reached Agra and visited the Elephant Conservation Center to know about the condition of elephants….#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Miss Universe Great Britain Jessica Page reached Agra and visited the Elephant Conservation Center to know about the condition of elephants….#agranews

275

आगरालीक्स…आगरा पहुंची मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन जेसिका पेज. हाथी संरक्षण केंद्र में जाना हाथियों का हाल. मिस इंटरनेशनल यूके अलीशा कोवी और हैरियट लेन और क्लाउडिया टॉड भी हुईं शामिल

मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन 2023, जेसिका पेज ने वन्यजीव संरक्षण के बारे में और नजदीकी से जानने के लिए मथुरा में वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस के हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र का दौरा किया और एनजीओ की देखरेख में रह रहे हाथियों से मुलाकात की। ग्रुप में सौंदर्य प्रतियोगिता के अन्य प्रतिभागी भी शामिल थे, जिससे यह दौरा वन्यजीव संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक कदम साबित हुआ।

मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन 2023, इंग्लैंड के लिवरपूल की 27 वर्षीय मार्केटिंग मैनेजर जेसिका पेज ने उस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, जिसने भारत के मथुरा में वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस के हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य भारत में एशियाई हाथियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना था। ग्रुप में शामिल मिस इंटरनेशनल यू.के 2023 का खिताब जीतने वाली अलीशा कोवी के साथ-साथ हैरियट लेन और क्लाउडिया टॉड भी शामिल थीं, जो मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन 2023 प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट रहीं। इस दौरान, ग्रुप को केंद्र में बचा कर लाए गए हाथियों के इतिहास को समझने का अवसर मिला। एनजीओ के समर्पित प्रयासों की बदौलत इन हाथियों को दुर्व्यवहार और क्रूरता से मुक्त जीवन जीने का दूसरा मौका मिला है।

ग्रुप ने हाथी देखभाल विशेषज्ञों और पशु चिकित्सकों की वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस टीम के साथ जानकारीपूर्ण सत्रों में भाग लिया और भारत में एशियाई हाथियों को बचाने में सामने आने वाली महत्वपूर्ण चुनौतियों के बारे में अमूल्य जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने बचाए गए हाथियों की चिकित्सा आवश्यकताओं को समझने के लिए हाथी अस्पताल परिसर का भी दौरा किया। मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन, वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस के ‘रिफ्यूज टू राइड’ कैंपेन का समर्थन करने के लिए भी उत्साहित नज़र आईं, जिसका उद्देश्य भारत में हाथी की सवारी के आकर्षण के पीछे की काली सच्चाई के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता बढ़ाना है।

जेसिका पेज, मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन 2023, ने कहा, “वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस के हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र की हमारी यात्रा एक गहरा अनुभव था। मैं सभी से संस्था के कैंपेन – ‘रिफ्यूज टू राइड’ का समर्थन करने का आग्रह करती हूं। मेरा मानना ​​​​है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है विशेष रूप से हाथियों को बेहतर जीवन प्रदान करने के लिए। मैं सभी से केंद्र का दौरा करने और इस उद्देश्य के लिए दान करने का आग्रह करती हूं।”

वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस की सह-संस्थापक और सचिव, गीता शेषमणि ने कहा, “जेसिका पेज और उनके साथी प्रतिभागियों का हमारे केंद्र में आना हमारे लिए सम्मान की बात है। वन्यजीव संरक्षण के लिए उनका समर्थन और समर्पण वास्तव में सराहनीय है।”

वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस के सह-संस्थापक और सी.ई.ओ, कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, “बहुत कम लोगों को यह एहसास है, कि पर्यटकों को सवारी कराने वाले हाथी कभी जंगली थे, जिन्हें बाद में अपने झुंड से अलग कर दिया गया। पर्यटकों को सवारी कराने के लिए हाथी को प्रशिक्षित करने का एकमात्र तरीका उन्हें लगातार दर्द और डर में रखना है। हम, मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन 2023 टीम के साथ मिलकर, सभी को इन हाथियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के खिलाफ आगे आने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Enthusiasm abounds at the first promo run for the Agra Taj Half Marathon…#agranews

आगरालीक्स…आगरा ताज हाफ मैराथन की पहली प्रोमो रन में उमड़ा उत्साह, 1500...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे...

आगरा

Agra News: Cultural Week Finale Celebrated at St. Anthony’s Academy…#agranews

आगरालीक्स...सेंट एंथोनीज़ एकेडमी में मनाया कल्चरल वीक फिनाले. छात्रों को भारतीय त्योहारों,...

error: Content is protected !!