आगरालीक्स…आगरा में मिली एक ऐसी युवती जो 410 किमी. दूर मध्यप्रदेश के खजुराहो से लापता थी. युवती के दोनों पैर में फ्रैक्चर…..गंभीर है इसके पीछे की कहानी
मध्यप्रदेश के खजुराहो से सात दिन से लापता एक युवती आगरा में मिली है. युवती के दोनो पैर में फ्रैक्चर है. खजुराहो पुलिस द्वारा लोकेशन और फोटो भेजे जाने के बाद आगरा पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है. युवती इमरजेंसी में दिखाने के लिए आई थी. वह यहां कैसे पहुंची, इस बारे में खजुराहो पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है. खजुराहो पुलिस परिजनों के साथ आगरा आ रही है.
जानें क्या है मामला
मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित खजुराहो की रहने वाली एक युवती सप्ताहभर पहले लापता हो गई थी. परिजनों ने राजनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई. खजुराहो पुलिस उसकी तलाश कर रही थी तो युवती की लोकेशन आज आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के पास मिली. इस पर खजुराहो पुलिस ने आगरा पुलिस से संपर्क किया और थाना एमएमगेट पुलिस को युवती की लोकेशन और फोटो भजी. आगरा पुलिस इमरजेंसी पहुंची तो पता चला कि युवती के दोनों पैरों में फ्रैक्चर है और वह दिखाने के लिए इमरजेंसी आई थी. वह यहां से निकलने के बाद ई रिक्शा में बैठकर हरीपर्वत की ओर जा रही थी लेकिन पुलिस ने मौे पर पहुंची ई-रिक्शा को रोक लिया और फोटो से मिलान कर युवती को बरामद कर लिया.

एमएम गेट पुलिस ने युवती को आशा ज्योति केंद्र भेजा है. राजपुर थाने की पुलिस और युवती के परिजन को सूचना दे दी गई है और वे यहां आ रहे हैं. उनके आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी. वही इस मामले में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी पहुंच गए. राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के अध्यक्ष गोविंद पाराशन का कहना है कि युवती को दूसरे समुदाय का युवक अपने जाल में फंसाकर यहां लाया है. परिवार के लोगोंने युवती के फोटो भेजे थे. युवक नहीं मिला है.