Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Missing woman with two children found with lover in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Missing woman with two children found with lover in Agra…#agranews

189

आगरालीक्स….आगरा में एक महीने से लापता पत्नी की तलाश में दर-दर भटका पति. वो मिली अपने प्रेमी के पास. थाने में 14 साल की बेटी हाथ जोड़कर करती रही घर वापस चलने की विनती…पर महिला नहीं मानी…

आगरा में प्रेम में पागल एक महिला का ऐसा मामला सामने आया है जिसे अपने प्रेमी के सामने न तो पति दिखाई दे रहा है और न ही अपने बच्चे. महिला चार बच्चों की मां है और पिछले एक महीने से दो बच्चों के साथ लापता थी. पति ने हर जगह तलाश किया. पुलिस ने महिला और उसके दोनों बच्चों को पकड़ लिया तो पता चला कि महिला अपने प्रेमी के पास थी. थाने में पति और 14 साल की बेटी हाथ जोड़कर महिला से घर साथ चलने की विनती करते रहे लेकिन महिला नहीं मानी और वह प्रेमी के पास ही चली गई.

ये है मामला
थाना मलपुरा के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी रक्षाबंधन पर अपने मायके गई थी. दोनों के चार बच्चे हैं और बड़ी बेटी की उम्र 14 साल है. बताया जाता है कि जन्माष्टमी से दो दिन पहले भाई ने महिला और उसके दोनों बच्चों को ऑटो में बिठाकर ससुराल भेज दिया लेकिन महिला व बच्चे घर नहीं पहुंचे. इस पर पति काफी परेशान हो गया और उसने पत्नी व बच्चों की तलाश में हर जगह पूछताछ की. हारकर थाना अछनेरा में गुमशुदगी भी दर्ज कराई. पुलिस ने भी महिला की तलाश शुरू कर दी. एक महीने बाद पुलिसको सूचना मिली कि महिला अपने दोनों बच्चों के साथ अछनेराके झुंडवाई मार्ग पर है. इसपर पुलिस ने उसे मौके पर पहुंचकर पकड़ लिया और थाने ले आई. सूचना पर महिला के मायके और ससुराल वाले भी थाने पहुंच गए.

यहां मालूम चला कि महिला एक महीन से अपने प्रेमी के पास थी औरवह प्रेमी के पास ही जाने की जिद करने लगी. उसने पति के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया. हताश पति व उसकी 14 साल की बेटी ने थाने में हाथ जोड़कर महिला से वापस घर चलने की विनती की लेकिन महिला का दिल नहीं पसीजा और वह प्रेमी के पास ही जाने की जिद कर रही थी. महिला ने खुले शब्दों में बोल दिया कि अब वह अपने प्रेमी मथुरा निवासी अर्जुन के साथ रहना चाहती है. पुलिस ने भी समझाने का प्रयास किया लेकिन महिला नहीं मानी. बाद में पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी के पिता के सुपुर्द कर दिया. पुलिस का कहना है कि महिला प्रेम प्रसंग के चलते अपने प्रेमी के पास चली गई थी.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!