आगरालीक्स ….आगरा के मिशनरी स्कूल में कक्षा 10 वीं का छात्र कर रहा रंगबाजी, अपने साथी छात्र को पीटा, साथी के पिता बचाने आए तो उन्हें भी पीटा, मुकदमा दर्ज।

आगरा के बालूगंज स्थित मिशनरी स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ने वाले छात्र को उसकी कक्षा के ही दूसरे सेशन में पढ़ रहा छात्र परेशान कर रहा था, वह छात्र को एक सप्ताह से टार्चर कर रहा था। छात्र ने अपने पिता को साथी छात्र द्वारा टार्चर करने की जानकारी दी।
छात्र और उसके पिता को पीटा
छात्र के पिता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को वे शिकायत करने स्कूल गए। वहां रंगबाज छात्र अपने आठ 10 साथियों के साथ मिल गया। उन्होंने पिता के सामने ही छात्र को पीटना शुरू कर दिया, पिता ने उन्हें रोका तो उनकी भी पिटाई लगा दी। वे बचकर भागने लगे तो उनका पीछा गया। इस मामले में थाना रकाबगंज में पीड़ित छात्र के पिता ने दो नामजद सहित आठ 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।