आगरालीक्स आगरा में थाना गाड़ी से आए तीन बदमाशों ने क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर की सोने की चेन और मोबाइल लूटा, सीसीटीवी से संदिग्ध पुलिस ने किए चिन्हित, धरपकड़ के प्रयास में जुटी पुलिस।
आगरा के दयालबाग की शीतला धाम कॉलोनी में फिजीशियन डॉ. गौरव जैन रहते हैं घर के पास में ही उनका क्लीनिक है। उनके साथ उनकी पत्नी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनामिका जैन भी बैठती हैं। 20 अक्टूबर की रात 9.30 बजे डॉ. गौरव जैन क्लीनिक पर अकेले थे।
अंदर आने के लिए पूछा, चेन और मोबाइल लूट ले गए
फिजीशियन डॉ. गौरव जैन द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा है कि 20 अक्टूबर की रात 9.30 बजे पत्नी और कर्मचारी चले गए थे वे अकेले क्लीनिक पर बैठे थे। इसी दौरान तीन लोग आए, उन्होंने पूछा कि दिखाने के लिए अंदर आ जाएं। दो युवक सामने की कुर्सी पर बैठ गए और एक उनकी कुर्सी के पीछे खड़ा हो गया। वे कुछ समझ पाते तब तक उनकी गले की चेन लूट ली और मोबाइल छीन लिया, विरोध करने पर कनपटी पर तमंचा लगा दिया। कुछ ही देर में बदमाश फरार हो गए।
सीसीटीवी में दिखाई दिए संदिग्ध
डॉ. गौरव जैन क्लीनिक से बाहर निकले तो तीनों बदमाश थार गाड़ी से जा रहे थे। गार्ड की मदद से पुलिस को सूचना दी, पुलिस को सीसीटीवी में संदिग्ध दिखाई दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे।