Friday , 16 January 2026
Home बिगलीक्स Agra News : Mobile Passport Van in Agra, 35 applicant per day#Agra
बिगलीक्स

Agra News : Mobile Passport Van in Agra, 35 applicant per day#Agra

आगरालीक्स… Agra News : आगरा में मोबाइल वैन से पासपोर्ट बनेंगे, वैन पासपोर्ट आफिस की तरह काम करेगी, एक दिन में 35 अप्वाइंटमेंट लिए जाएंगे। जानें पूरी जानकारी। ( Agra News : Mobile Passport Van in Agra, 35 applicant per day#Agra)


आगरा में फरवरी 2018 को प्रतापुरा प्रधानडाक घर बिजलीघर पर पासपोर्ट कार्यालय खोला गया। पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या अधिक है ऐसे में आवेदकों को एक ​महीने बाद तक की तिथि दी जाने लगी। पासपोर्ट कार्यालय की संख्या बढ़ने के बाद भी वेटिंग खत्म नहीं हुई है। ऐसे में लोगों को पासपोर्ट के लिए ज्यादा लंबा इंतजार ना करना पड़े, पासपोर्ट की संख्या बढ़ाई जा सके। इसके लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद से ऐसे जिले जहां आवेदकों की संख्या अधिक है उनके लिए मोबाइल वैन भेजी गई हैं।
15 जनवरी से शुरू हो सकती है सुविधा
आगरा में भी आवेदकों की संख्या अधिक है। ऐसे में 15 जनवरी 2025 से मोबाइल वैन से पासपोर्ट की सुविधा शुरू हो सकती है। यह मोबाइल वैन प्रतापुरा स्थित प्रधानडाक घर पर खड़ी होगी और वैन पूरी तरह से पासपोर्ट कार्यालय का काम करेगी। आनलाइन अप्वाइंटमेंट लेने के बाद मोबाइल वैन से पासपोर्ट बनवा सकेंगे। इसके साथ ही पासपोर्ट में संशोधन भी वैन के माध्यम से हो सकेगा।


ए​क दिन में 35 आवेदन
मोबाइल वैन में एक दिन में 35 आवेदन लिए जाएंगे। इससे आगरा में पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather: Dense fog is expected in Agra for the next 48 hours. IMD issued an orange alert…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अगले 48 घंटे घने कोहरे के आसार. मौसम विभाग ने...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : kids flock back to the school in Agra

आगरालीक्स…’ठंड जारी—छुट्टियां खत्म’, 15 दिन बाद स्कूल खुले मगर पहले सन्नाटा पसरा...

बिगलीक्स

Agra News : 150 Officer of Income tax survey on Agra’s Bhole Baba group & four other firms after continue after 24 Hours

आगरालीक्स …आगरा की भोले बाबा ग्रुप सहित पांच फर्मों के 35 ठिकानों...

बिगलीक्स

Agra Local News : Woman died after C-Section in Agra

आगरालीक्स आगरा के हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता की बिगड़ी...

error: Content is protected !!