आगरालीक्स…आगरा में गर्मी ने दिखाए तेवर. सोमवार को इस सीजन की शुरुआत का सबसे गर्म दिन. सामान्य से 5 डिग्री अधिक…जानें मौसम का पूरा अपडेट
आगरा में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. सोमवार को इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रहा. दिन में धूप का प्रभाव इतना तेज था कि बाहर निकलना तक मुश्किल हो रहा था. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई है. सोमवार को न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस रहा. यह भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
आगरा में होली से पहले ही तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने का पूर्वानुमान मौसम विभाग द्वारा जताया जा रहा है. इस दौरान न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री से भी अधिक पहुंच सकता है.