आगरालीक्स आगरा में बंदर पकड़ने का अभियान फिर रुका, अब नगर निगम की जगह वन विभाग की जिम्मेदारी में शामिल हुए बंदर।
आगरा में बंदरों का आतंक है, पर्यटकों को भी बंदर काट रहे हैं। इसके लिए पिछले दिनों नगर निगम ने बंदर पकड़ने के लिए ताजमहल के आस पास पिंजरे लगाए थे, बंदर भी पकड़े गए थे लेकिन अब नगर निगम ने बंदर पकड़ने का अभियान रोक दिया है।
अब वन विभाग को करने हैं बंदरों के लिए इंतजाम
बंदरों के मामले में वन विभाग ने अनसूची में बदलाव कर बंदरों की जिम्मेदारी नगर विकास विभाग के हवाले करने का प्रयास किया था लेकिन अब हाईकोर्ट के दखल के बाद स्थिति बदल गई है। नगर विकास विभाग ने कहा है कि अनुसूची में बदलाव हो गया है बंदर कानून वन्य जीव की श्रेणी में आते हैं। इसलिए वन विभाग अपनी जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ सकता है, इसके चलते नगर निगम ने बंदरों को पकड़ने का काम रोक दिया है।