Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News: More than 10 thousand visitors arrived at the Jewelery Expo in Agra, CV Chains awarded as India’s number one chain manufacturer…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: More than 10 thousand visitors arrived at the Jewelery Expo in Agra, CV Chains awarded as India’s number one chain manufacturer…#agranews

340

आगरालीक्स…आगरा में लगे ज्वैलरी एक्सपो में पहुंचे 10 हजार से अधिक विजिटर, करोड़ों की डील. सीवी चेन्स को भारत की नम्बर वन चेन मैन्यूफेक्चरर का पुरस्कार

अगली बार नए रंग रूप के वादे के साथ आगरा सर्रापा एसोसिएसन व ऑल डिया ज्वैलर्स एक्सपो द्वारा राज देवम में आयोजित तीन दिवसीय बी-टू-बी ज्वैलरी प्रदर्शनी का समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसपी सिंह बघेल ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार द्वारा आगरा के सर्राफा व्यापाक को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए पूरी मदद की जाएगी। उन्होंने सीवी चेन्स को भारत की नम्बर वन चेन मैन्यूफेक्चरर का पुरस्कार प्रदान किया।

समापन समारोह के विशिष्ठ अतिथि राकेश गर्ग ने आगरा के सर्राफा व्यापार की कारीगरी की सराहना की व सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। आगरा सर्राफा एसोसिएसन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने एसोसिएशन के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि अगली बार नए रूप रंग में नजर आएगी ज्वैलरी प्रदर्शनी। प्रयास आगरा के सर्राफा व्यापार को विश्व स्तर पर पहुंचाना है। एसपी सिंह बघेल को प्रधानमंत्री मोदी की चांदी की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया।

आगरा सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल व आगरा सर्राफा मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजमोहन रैपुरिया ने सभी स्टॉल धारकों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। लकी ड्रा में हरी गुप्ता बिजेता रहे जिन्हें 50 ग्राम चांदी का सिक्का प्रदान किया गया। इसके अलावा लकी ड्रा में 20 लोगों को 10 ग्राम व 5 लोगों को 20 ग्राम चांदी के सिक्के प्रदान किए गए। प्रदर्शनी में भारत के विभिन्न प्रांतों के मैन्यूफैक्चरर सहित रीटेलर और थोक विक्रेता भी पहुंचे। तीन दिन के दौरान प्रदर्शनी में विभिन्न प्रांतों के 10 हजार से अधिक सर्राफा व्यापारियों ने अवलोकन किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से आगरा सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक सुधीर गुप्ता, महामंत्री अशोक अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, अंकुर गोयल, मनोज शर्मा, राजा वर्मा, प्यारे लाल, नीरज जैन, संजय वर्मा, मनीष पारौलिया, नीरज वर्मा, पंकज गर्ग, राजू मेहरा, मंगल सिंह, मुरली आदि उपस्थित थे।

मोदी भी चमक रहे चांदी में, योगी की तैयार हो रही मूर्ति
आगरा। प्रदर्शनी में चांदी की मोदी की मूर्ति भी आकर्षण का विषय बनी हुई है। लगभग 25 हजार कीमत की मूर्ति को लकड़ी पर चांदी की पतरी से तैयार किया गया है। … ने बताया कि अब योगी की मूर्ति तैयार की जा रही है। अगली प्रदर्शनी में चांदी का श्रीराम मंदिर भी नजर आएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

टॉप न्यूज़

Agra News: Public holiday in UP, including Agra, on October 26 for Valmiki Jayanti…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश. सोमवार को बंद...

टॉप न्यूज़

Agra News: Enthusiasm abounds at the first promo run for the Agra Taj Half Marathon…#agranews

आगरालीक्स…आगरा ताज हाफ मैराथन की पहली प्रोमो रन में उमड़ा उत्साह, 1500...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!