Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: More than 30 thousand tourist visited Taj Mahal on Saturday…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: More than 30 thousand tourist visited Taj Mahal on Saturday…#agranews

184

आगरालीक्स…आगरा का ताजमहल आज रहा हाउसफुल. जन्माष्टमी के बाद ताजमहल पर आज सुबह से रही भीड़. जानिए कितने पर्यटकों ने किया आज ताज का दीदार

जन्माष्टमी पर ठाकुर बांकेबिहारी जी के मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बाद आज ताजमहल पर भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. सुबह से पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ ताजमहल पर देखी गई. दोनों ही गेट पर लंबी लंबी कतारें देखने को मिली. इसके कारण बच्चों व बुजुर्गों के साथ महिलाओं को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा. बता दें कि इससे पहले आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर केंद्र सरकार की ओर से सभी ऐतिहासिक स्मारकों में पर्यटकों की एंट्री 5 से 15 अगस्त तक फ्री की गई थी. इस दौरान आगरा के ताजमहल में एक दिन में एक लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे थे. वहीं पूरे 11 दिन में शुक्रवार साप्ताहिक बंदी को छोड़कर करीब 7 लाख लोगों ने फ्री में ताजमहल का दीदार किया था.

Image

पहले वीकेंड पर 30 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे
आज ताजमहल का पहला वीकेंड था. जो पर्यटक दूर दराज से मथुरा में जन्माष्टमी उत्सव में शामिल होने के लिए आए थे उन्होंने आज आगरा के ताजमहल का दीदार किया. यही कारण था कि सुबह से पर्यटकों की काफी भीड़ ताजमहल पर देखने को मिली जो कि शाम तक चलती रही. एएसआई अधिकारियों द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार आज शनिवार को 30410 लोगों ने ताजमहल का दीदार किया. इनमें 14686 लोगों ने आफलाइन टिकट लिया तो वहीं 15724 लोगों ने आनलाइन टिकट के जरिए ताजमहल देखा. ताज के अलावा अन्य स्मारकों आगरा फोर्ट, सिकंदरा, मरियम टॉम्ब और फतेहपुर सीकरी में भी पर्यटकों की अच्छी खासी संख्या देखने को मिली.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live : Passengers injured after Sleeper Bus hit truck on Agra-Lucknow Expressway

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर कोच बस ट्रक में...

बिगलीक्स

AIR VICE-MARSHAL Shakti Sharma birth Place Agra, first woman officer from a non-medical stream

आगरालीक्स एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा का जन्म आगरा में हुआ था...

बिगलीक्स

Greater Agra News: 386 Plots of Narmadapuram allot by Lottery, ADA Expect Rs 229 Crore Income

आगरालीक्स ग्रेटर आगरा की गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप के प्लॉट आवंटन से...

बिगलीक्स

Agra News Live: Janmashtami Special by Ajanta Sweets, Agra

आगरालीक्स …आगरा में जन्माष्टमी के लिए अजंता स्वीट्स की स्पेशल स्वीट्स…कॉल करें...

error: Content is protected !!