आगरालीक्स…आगरा के एसएन में गूंजा हरे रामा हरे कृष्णा…मोटिवेशनल गुरु अमोघ लीला प्रभु ने स्ट्रैस मैनेज करने के तरीके बताए..
आगरा के एसएनएमसी में आज हरे रामा हरे कृष्णा की गूंज रही. मोटिवेशनल गुरू अमोघ लीला प्रभु ने स्टूडेंट्स और डॉक्टरों को स्ट्रैस मेनेज करने के तरीके बताए. एनएमओ एसएनएमसी इकाई की ओर से आध्यात्मिक सत्र "हार्मोनिया – बात करें / महसूस करें / उपचार करें / दोहराएं" का कार्यक्रम किया गया। मुख्य वक्ता अमोघ लीला प्रभु ने स्ट्रेस मैनेज करने के तरीके पे प्रभुजी ने मार्गदर्शन दिया. उन्होंने बताया बेहद आसान शब्दों में तनाव प्रबंधन, अकेलेपन से ऊपर उठकर आध्यात्मिक जागृति और चिकित्सक की भूमिका एक दिव्य साधन के रूप में — इन सभी पहलुओं पे आत्मविश्लेषण और आत्मविकास की ओर प्रेरित किया. कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता, चीफ गेस्ट डॉ राकेश त्यागी, इस्कॉन आगरा के नरेंद्र प्रभु , एनएमओ आगरा के अध्यक्ष जीवी सिंह, एनएमओ ब्रज प्रांत के सचिव डॉक्टर अंकुर गोयल का विशेष योगदान रहा. एनएमओ एस एन मेडिकल कालेज के सचिव विकास गुप्ता जी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में हरे रामा, हरे कृष्णा की भगति में पूरा वातावरण गूंज उठा, छात्रों, कालेज के संकाय सदस्य, कर्मचारी और इस्कॉन आगरा में बढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में डॉ प्रशांत लवानिया, डॉ ऋचा सिंह, डॉ दिव्या श्रीवास्तव, डॉ वरुण अग्रवाल , डॉ प्रभात अग्रवाल , डॉ मयंक अग्रवाल आदि की उपस्थिति रही.