आगरालीक्स…गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजकुमार चाहर ने सीएम का जताया आभार. गन्ना किसानों से किया संवाद, कहा—यह अन्नदाता किसान भाइयों को उपहार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजकुमार चाहर व किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने गन्ना किसानों से संवाद किया। लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर आयोजित किसान संवाद में रहकर सांसद राजकुमार चाहर ने गन्ना मूल्य 20 रुपये प्रति कुण्टल बढ़ाये जाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। गन्ना मूल्य अब 370 रुपये प्रति कुण्टल हो गया है। राजकुमार चाहर ने सीएम से प्रदेश के हर ज़िले में किसान भवन बनाने के लिए अनुरोध किया।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पिछले दो कार्यकालों में किसानों ने महसूस किया कि अब वह सरकार के एजेंडे में पहले स्थान पर हैं। देश में कृषि को लाभकारी बनाने और किसानों को सशक्त बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। पिछले 06 वर्षों के अंदर डबल इंजन की उत्तर प्रदेश की सरकार ने लगभग ₹07 लाख करोड़ की राशि सीधे अन्नदाता किसानों के खाते में भेजी है। अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के पूर्व डबल इंजन की सरकार द्वारा यह अन्नदाता किसान भाइयों को उपहार है। उन्होंने आश्वासन दिया की डबल इंजन की सरकार पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ अन्नदाता किसानों के हितों के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी।