आगरालीक्स…आगरा में एमफिल की छात्रा ने नींद की गोली खाई. अपने साथी को किया फोन और फिर हो गई बेहोश. पढ़ें पूरा मामला
आगरा के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में एमफिल की एक छात्रा ने नींद की गोली खा ली. गोली खाने के बाद उसने अपनी एक साथी छात्रा को इसकी जानकारी दी और फिर बेहोश हो गई. जानकारी होने पर छात्रा को पहले संस्थान में ही प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर बाद में एसएन में भर्ती करा दिया गया. सूचना पर दिल्ली से पहुंचे पेरेंट्स छात्रा को लेकर चले गए हैं.

ये है पूरा मामला
दिल्ली की रहने वाली एक छात्रा एमफिल द्वितीय वर्ष की छात्रा है. वह आगरा के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है. बताया जाता है कि आज सुबह छात्रा ने नींद की गोली खा ली और इसकी जानकारी अपनी एक साथी छात्रा को दे दी. साथी छात्रा जब वहां पहुंची तो देखा छात्रा वहां बेहोश थी. संस्थान में इसकी जानकारी दी गई जहां पहले उसका प्राथमिक उपचार किया गया और फिर बाद में एसएन इमरजेंसी रेफर कर दिया गया. मानसिक स्वास्थ्य संस्थान ने इसकी जानकारी दिल्ली में उसके परिजनों को दी. बताया जाता है कि परिजन यहां से डिसचार्ज कराकर उसे अपने साथ ले गए हैं. इस मामले में संस्थान के निदेशक ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि छात्रा ने नींद की गोली खा ली जिसके बाद उसे एसएन में भर्ती कराया गया है. छात्रा ने ऐसा क्यों किया इसकी जानकारी नहीं है.