आगरालीक्स…आगरा में एमएसडब्ल्यू के छात्रों ने लगाया स्वास्थ्य शिविर. सौ से अधिक लोगों की निशुल्क जांच की गई और दवाएं दीं.
डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के छात्रों द्वारा सीएचसी बिचपुरी के साथ मिलकर ग्राम नगला तल्फी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ रनवीर सिंह, समाज कार्य पर्यवेक्षक डॉ राजीव वर्मा के मार्गदर्शन में मुफ्त स्वास्थ्य/चिकत्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा शिविर में डॉ सुहेल अशफाक एवम डॉ ज्योति पचौरी की देखरेख में सौ से अधिक लोगों की निशुल्क जांच की गई एवं निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। शिविर में ग्रामवासियों को स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारी दी और लोगों को जागरूक किया। इस कार्यक्रम के दौरान छात्र सत्यम, रिया यादव, सूरज, पूजा , समीक्षा, रश्मि, अरुण , सुमित,रमा, कीर्ति , आयुषी आदि उपस्थित रहे।