आगरालीक्स…आगरा में ‘Drishyam’ जैसा मर्डर. नाबालिग बेटी का युवक ने नहाते हुए का बनाया वीडियो, पिता ने मर्डर किया और सबूत मिटाने को चली ये साजिश…
आगरा में एक ऐसे मर्डर का खुलासा हुआ है जिसकी पटकथा कहीं न कहीं फिल्म ‘Drishyam’ से मिलती जुलती है. युवक द्वारा नाबालिग बेटी का नहाते समय वीडियो बनाना, ब्लैकमेल करना और जब इसकी जानकारी पिता को हुई तो पिता ने उसका मर्डर कर दिया. यही नहीं सबूत मिटाने के लिए ड्रम में उसका शव रखा और दूर एकांत स्थान पर जाकर आग लगा दी और मोबाइलों को नदी में फेंक दिया. पुलिस ने डेढ़ साल बाद इस मर्डर का खुलासा किया है और हत्या करने वाले आरोपी को अरेस्ट किया है.
जानिए क्या है मामला
18 फरवरी 2024 को आगरा का एक युवक लापता हो जाता है. 20 फरवरी यानी दो दिन बाद सैंया क्षेत्र में कटी पुल के पास पुलिस को अधजली लाश मिलती है. पुलिस ने लापता युवक के पिता से संपर्क किया तो उन्होंने अपना बेटा से इनकार कर दिया. लेकिन मलपुरा पुलिस ने मृतक का डीएनए लिया था. डीएनए में जब उसकी पुष्टि हुई तो जांच में तेजी लाई. गांव वालों ने बताया कि गांव के रहने वाले देवीराम का राकेश से किसी बात पर विवाद हुआ था.
अपहरण कर हत्या की जताई थी आशंका
थाना मलपुरा में लाल सिंह पुत्र नत्थीलाल निवासी ग्वालियर रोड कबूलपुर ने बताया कि उसके बेटे राकेश का अपहरण कर हत्या कर देने के संबंध मे तहरीर दी गई. थाना मलपुरा ने इसका मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू की. थाना मलपुरा ने पुलिस टीमों का गठन किया. 15 सितंबर 2025 को पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमे से संबंधित एक व्यक्ति देवीराम को जखौदा पुल से अरेस्ट किया.
बेटी का बनाया था वीडियो, ब्लैकमेल कर रहा था युवक
पुलिस ने जब आरोपी देवीराम से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह आगरा ग्वालियर रोड ककुआ में कबूलपुर मोड़ पर ही किराये की दुकान लेकर मिठाई, कचौडी, समोसा व कोल्ड ड्रिंक की दुकान चलाता था. वर्ष 2023 मे मेरे ही गांव में मेरे रिश्तेदारी का साला लाल सिंह का लड़का राकेश ने उसकी नाबालिग बेटी के नहाते हुए फोटो लेकर उसको ब्लैकमेल कर रहा था जिससे उसकी इज्जत प्रभावित होने का भय था.
मर्डर कर ड्रम में रखा शव, लगा दी आग
देवीराम ने बताया कि 18 फरवरी 2024 की रात को उसने राकेश को विश्वास में लेकर दुकान पर बुलाया और फिर पीछे से मफलर और लोहे की तार से गला घोंटकर राकेश की हत्या कर दी थी. शव को प्लास्टिक के ड्रम में डालकर बाद में अपने भतीजे नित्याकिशोर के साथ मिलकर लोडर में रखकर सुनसान स्थान पर ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया. अभियुक्त ने बताया कि उसने मृतक के दो मोबाइल फोन खारी नदी पुल से नीचें फेंक दिए और मोटरसाइकिल हाईवे किनारे छोड़ दी. 20 फरवरी 2024 को पता चला कि थाना सैंया पुलिस को अधजली लाश उसी स्थान पर मिली जहाँ उसने व उसके भतीजे नित्याकिशोर दोनों ने मिलकर राकेश की लाश को जलाया था जिसकी पहचान के लिए बुलाए गए परिजन ने पहचान से इनकार कर दिया था. अभियुक्त ने हत्या में प्रयुक्त मफलर व तार के जल जाने और मोबाइलों के नदी में फेंके जाने की बात स्वीकारी है तथा बताया है कि घटना के बाद वह कुछ समय तक छिपा रहा तथा अपनी मिठाई की दुकान बन्द करके दिल्ली में होटल में काम कर रहा था.