Monday , 26 October 2026
Home बिगलीक्स Agra News: NAAC team inspected the university, also saw the presentation…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: NAAC team inspected the university, also saw the presentation…#agranews

303

आगरालीक्स…आगरा में विवि का स्टैंडर्ड चेक करने के पहुंची नैक की टीम. सात सदस्यीय नैक पीयर टीम पहुंची निरीक्षण करने. कई स्थानों को देखा और प्रजेंटेशन में भी ली जानकारी

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में नैक का निरीक्षण शुरू हो गया है. सात सदस्यीय नैक पीयर टीम सुबह पहुंची. इसके बाद कुलपति सचिवालय में कुलपति प्रो. आशुरानी ने टीम के समक्ष प्रजेंटेशन दिया. इसमें निर्धारित वर्षों में विव द्वारा किए गए विभिन्न् क्षेत्रों में कार्यों, शोध और गुड प्रैक्टिस को बताया गया. इसके अलावा सात क्राइटेरिया में हुए कार्यों को भी प्रजेंटेशन मं पेश किया गया.

टीम ने इसके बाद पालीवाल पार्क परिसर में जाकर डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद टीम केंद्रीय पुस्तकालय में निरीक्षण के लिए पहुंंची. यहां का निरीक्षण करने के बाद टीम ने कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी एवं भाषा विज्ञान पीठ में पहुंची. संस्थान की गतिविधि और शैक्षिक व शोध कार्यों को देखा गया. अभिलेखाकार और संग्राहलक का भी अवलोकन किया गया. टीम के समक्ष मॉकड्रिल भी की गई. पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम विकास संस्थान के डिजास्टर मैनेजमेंट के छात्रों ने मॉक ड्रिल की मॉडल के दौरान पालीवाल पार्क परिसर स्थित जुबली हॉल में आग लगने की स्थिति में बचाव का प्रदर्शन किया.

टीम में ये रहे शामिल
पीयर टीम में कश्मीर से लेकर दक्षिण तक के सदस्य शामिल हैं. इस्लामिक इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के एक्स वाइस चांसलर प्रो. मुस्ताक अहमद सिद्दकी पीयर टीम के चेयरमैन हैं. वहीं जामिया मीलिया इस्लामिया के प्रो. रवींद्र कुमार टीम के मेंबर कॉर्डिनेटर हैं. टीम में सदस्य के रूप में महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा के प्रो ईश्वरचंद्र पंडित, वीर सुरेंद्र साई यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के डॉ. देवदत्त मिश्र, श्री शंकराचार्य यूनिवर्सिटी ऑफ संस्कृत के प्रो. वीजी गोपालकृष्णन, राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के प्रो.नरेश गायकवाड और डॉ. एमजीआर शैक्षिक और अनुसंधान संस्थान के प्रो वेल्लनकन्नी सिरिल राज शामिल हैं. यह टीम 26 अक्टूबर तक परीक्षण करेगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Poiya Ghat Pontoon Bridge start before Deepawali, Budget release

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग से खंदौली के बीच बना पांटून पुल दीपावली...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 26th October 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा मौसम रहेगा, जानें।आगरा में सोमवार सुबह ठंडी...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

error: Content is protected !!