Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Nagar Nigam Agra started cleaning campaign on Parikrama Marg…#agranews
आगरा

Agra News: Nagar Nigam Agra started cleaning campaign on Parikrama Marg…#agranews

191

आगरालीक्स…आगरा में परिक्रमा मार्ग पर फैली गंदी को कुछ ही घंटों में साफ कराया. नगर निगम ने चलाया परिक्रमा मार्ग पर सफाई अभियान

परिक्रमा के दौरान शिवभक्तों के लिए आयोजित भंडारों की वजह से परिक्रमा मार्ग पर हुई गंदगी को नगर निगम ने युद्धस्तर पर अभियान चला कर कुछ ही घंटों में साफ करा दिया। निगम की ओर से नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देशन में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पहले से ही कार्ययोजना तैयार कर ली गई थी। मंदिरों से लेकर पूरे परिक्रमा मार्ग को जोन में बांट कर नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई थी।

सावन के दूसरे सोमवार को शिवभक्तों द्वारा नगर के प्रमुख शिवमंदिर राजेश्वर, बल्केश्वर, पृथ्वीनाथ और कैलाश मंदिर की परिक्रमा लगाई जाती है। इस दौरान शिवभक्त रास्ते में पड़ने वाले मनकामेश्वर और रावली जेैसे प्रख्यात शिवमंदिरों में जलभिषेक करने के लिए जाते हैं। शिवभक्तोंश्की आवभगत के लिए परिक्रमा मार्ग और मंदिरों के आसपास सैकड़ों की संख्या में लोगों द्वारा भंडारों का आयोजन किया जाता है। भंडारे के दौरान दोनों गिलास और पत्तल आदि के उपयोग के कारण मार्गो पर भारी गंदगी हो जाती है। इसीलिए परिक्रमा के उपरांत सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से परिक्रमा मार्ग के लिए सफाई कर्मियों की 58 टीमों का गठन कर उन्हें दायित्व सौंपे थे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि ़एक टीम में सफाई नायक के अलावा चार और सदस्यों को रखा गया था। इन पर जेडएसओ सीएसएफआई और एसएफआई भी अलग से नगर रख रहे थे। सोमवार अलसुबह से प्रारंभ हुए इस अभियान में नगर निगम सभी 92 ट्रैक्टरों को भी मैदान में उतार दिया था। सभी टीमों का नेतृत्व दस नोडल अधिकारी कर रहे थे। सुबह छह बजे से सक्रिय हुई नगर निगम की टीमों ने दोपहर बारह बजे तक अधिकांश मंदिरों के आसपास व परिक्रमा मार्ग पर फैला कचरा उठवा कर खत्ताघरों को भिजवा दिया था। इस दौरान सभी नोडल अधिकारी अपने अपने रुट पर भ्रमणशील रहे।

बोदला—सिकंदरा रोड पर में कार्य में लापरवाही पर दो का वेतन रोका
बोदला सिकंदरा रोड पर सफाई कार्य में लापरवाही मिलने पर अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद ने एक सुपरवाइजर और एसएफआई का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश जारी किये हैं। सोमवार को अपर नगर आयुक्त आयुक्त कलक्ट्रैट चौराहा से सिकंदरा होते हुए नगर निगम तक परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण करने निकले थे। इस दौरान बोधला सिकंदरा मार्ग पर कूड़े कचरे के ढेर लगे हुए थे। मौके पर सफाई नायक रंजीत बैठे मिले जबकि पांच सफाई कर्मी कार्य कर रहे थे। क्षेत्रीय मुख्य स्वच्छता निरीक्षक मुनेष कुमार भी मौके से गायब थे। जब इनसे मोबाइल फोन से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि जुर्माना चालान की कार्रवाई में व्यस्त हैं। गंदगी को लेकर सफाई नायय भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर कार्रवाई करते हुए अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने दोनों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश देते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण लेने के निर्देश नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दिये हैं।

राजेश्वर मंदिर के निकट स्थापित शिव का डमरु बना आकर्षण का केंद्र
राजेश्वर मंदिर के निकट सौ फुटा मार्ग पर नगर निगम की ओर से वेस्ट मेटेरियल से बनाया गया शिव का डमरु परिक्रमार्थियों और भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। लोगों ने शिव के डमरु के साथ जमकर सेल्फी ली। जेडएसओ राजीव बालियान बताया कि इसका निर्माण स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम ने ट्रिपिल आर की थीम पर किया था। इसके अलावा सभी मंदिरों में नगर निगम की ओर से जीरो वेस्ट इंवेंट को प्रमोट करने के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाये थे जहां लोगों ने खड़े होकर फोटो खिचवाईं।

सड़कों पर चिपकी गंदगी को फावड़ों से खुरचवाया
परिक्रमा के दौरान भंडारों पर वितरित की गई खाद्य सामग्री के दोने आदि मार्गों पर फेंक दिये जाने से वह बुरी तरह से सड़कों ंपर चिपक गई थी जो झाडू आदि से साफ नहीं हो पा रही थी तो वहां पर नगर निगम की ओर फावड़ा लेकर टीम को लगाया गया जिसने खाद्य सामग्री को खुरच कर सड़कों को साफ किया।

अच्छा कार्य करने वाली टीम होगी सम्मानित
परिक्रमा के बाद मार्गों की सफाई के लिए चलाये गये विशेष अभियान के दौरान जिन टीमों ने अच्छा कार्य किया है उनका सम्मान किया जाएगा। अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि कार्य की समीक्षा की जा रही हैं जल्द टीमों की घोषणा कर दी जाएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!