Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Nagar Nigam has provided dog beds to protect the dogs from the cold…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Nagar Nigam has provided dog beds to protect the dogs from the cold…#agranews

487

आगरालीक्स…आगरा में कुत्तों को ठंड से बचाने नगर निगम ने रखवाये डॉग बेड. स्क्रैप टायरों से बनाए जा रहे बेड

प्रसिद्ध कथा और उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद की कहानी पूस की एक रात के किरदार “जबरा ” के वंशजों को पूस की सर्द रातों में ठंड के कारण कूं कूं करते हुए हलकू का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। नगर निगम प्रशासन अनोखी पहल करते हुए इन जानवरों को ठंड से बचाने को शहर भर में डॉग बेड की व्यवस्था करने जा रहा है इसकी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। नगर निगम ने सर्दियों के मौसम में आवारा कुत्तों को ठंड से बचाने और उनके लिए एक सुरक्षित एवं आरामदायक आश्रय प्रदान करने के लिए एक अनोखी पहल की है। नगर निगम 100 से अधिक स्थानों पर स्क्रैप से बनाए गए विशेष बिस्तर स्थापित कराने जा रहा है। नगर निगम की यह पहल न केवल पशु कल्याण की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि आगरा को पालतू-अनुकूल (पेट फ्रेंडली) शहर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

आवारा कुत्तों के लिए स्क्रैप टायर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह ठंड से बचाने में मदद करें। टायर के अंदर नरम कपड़े या थर्मल सामग्री लगाई गई है, जो ठंडी जमीन से बचाव कर कुत्तों को गर्मी प्रदान करती है। इन बिस्तरों को ऐसे स्थानों पर रखवाया जा रहा है, जहां आवारा कुत्तों का जमावड़ा होता है, जैसे पार्क, खाली जमीन, बाजार और रिहायशी क्षेत्रों के कोने। इन बिस्तरों को टिकाऊ और कम लागत में तैयार किया गया है। स्क्रैप टायर के उपयोग से पर्यावरण को भी फायदा होगा, क्योंकि यह अपशिष्ट प्रबंधन में मदद करता है।

कुत्तों के काटने की घटनाओं में कमी आएगी
नगर निगम पशु कल्याण अधिकारी डॉक्टर अजय सिंह के अनुसार इस योजना का एक मुख्य उद्देश्य कुत्तों के काटने की घटनाओं को कम करना है। जब आवारा कुत्ते सुरक्षित, आरामदायक और प्यार भरा वातावरण महसूस करेंगे, तो उनका व्यवहार शांत और मित्रवत होगा। यह योजना इंसानों और कुत्तों के बीच सामंजस्य बढ़ाने में भी मदद करेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे इन बिस्तरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और सर्दी के मौसम में कुत्तों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था करें। नगर निगम ने जागरूकता बढ़ाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर सूचना बोर्ड और पोस्टर लगवा रहा है जिनमें कुत्तों के प्रति सहानुभूति और जिम्मेदारी का संदेश दिया गया है।

यह अभियान कुत्तों की सुरक्षा और कल्याण के साथ-साथ शहर की छवि को भी सुधारने में मदद करेगा। इस पहल में कई सामाजिक संगठनों, पशु प्रेमियों और स्थानीय स्वयंसेवकों का योगदान रहा है। नगर निगम का लक्ष्य इस अभियान को अन्य मौसमों और समस्याओं तक विस्तारित करना है। भविष्य में कुत्तों के लिए अधिक बिस्तर, भोजन के लिए स्थान और टीकाकरण केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है।

आगरा नगर निगम का यह अनूठा प्रयास अन्य शहरों के लिए एक प्रेरणास्रोत बनने के साथ ही पशु कल्याण की दिशा में नए मानदंड स्थापित कर सकता है।
अंकित खंडेलवाल
नगर आयुक्त
नगर निगम

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

MLC Election Agra 2026: 45.95% voting for the Graduates’ constituency, and 56.28% for the Teachers’ constituency in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एमएलसी चुनाव के लिए स्नातक में 45.95 प्रतिशत तथा शिक्षक...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Faith, Devotion and Service: Shri Chitrakoot Dham Parivar to Visit Chitrakoot from Agra

आगरालीक्स…संत सेवा और सनातन धर्म जागरूकता के संकल्प के साथ चित्रकूट धाम...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra police apprehend brother who shot his sister with the intent to kill her…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बहन को जान से मारने की नीयत में गोली मारने...

टॉप न्यूज़

Agra News: ‘Havan’ performed in Agra for the good health of former Deputy Prime Minister Lal Krishna Advani

आगरालीक्स…आगरा में पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया...

error: Content is protected !!