आगरालीक्स…आगरा के जीजा ने दो लाख में बेच दी अपनी साली. जीजा को अरेस्ट कर ले गई पुलिस…
आगरा के एक युवक ने अपनी साली को दो लाख रुपये में बेच दिया. युवक अपहरण कर साली को नागपुर से लेकर आया और राजस्थान में बेच दिया. नागपुर पुलिस आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र में पहुंची और यहां से आरोपी युवक को अरेस्ट कर अपने साथ ले गई है.
नागपुर पुलिस के अनुसार मई 2025 में आरोपी अवधेश उर्फ ब्रह्मचारी ने सााथियों के साथ मिलकर साली का अपहरण किया था और उसे राजस्थान में दो लाख रुपये में बेच दिया था. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को पहले ही जेल भेज दिया था. इसके बाद नागपुर पुलिस ने थाना पुलिस के सहयोग से वांछित आरोपी अवधेश उर्फ ब्रह्मचारी को अरेस्ट कर अपने साथ ले गई.