आगरालीक्स .. वीडियो देखें आगरा में स्कूटी से एसएन पहुंचे युवक के सिर में सूजा घुसा हुआ था, देखकर हर कोई हैरान रह गया। डॉक्टरों ने युवक के सिर से सूजा निकाला, पुलिस ने सूचा कार्रवाई के लिए सुरक्षित रख लिया है। ( Agra News: Nail stuck in head, Man reaches SNMC, Agra, Video#Agra)
आगरा के न्यू आदर्श कॉलोनी के रहने वाले सचिन शर्मा ई बाइक की कंपनी में सेल्समैन हैं, 21 नवंबर की रात को वे स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे, उनके पीछे स्कूटी से दुकान के मालिक संतोष गर्ग स्कूटी से आ रहे थे। अब्बूउल्लाह दरगाह के पास फ्लाईओवर पर पीछे से बाइक से आए दो युवकों ने उनके सिर में सूजे से हमला किया, सूजा सिर के अंदर घुस गया और बाहर नहीं निकला। स्कूटी रोक कर वह सड़क पर लेट गए, पीछे आ रहे संतोष गर्ग ने पुलिस को फोन किया। संतोष गर्ग ने अपनी स्कूटी पर सचिन को बिठाया और एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे।
इमरजेंसी पर पहुंचने के बाद सचिन स्कूटी से उतरे और अंदर जाने लगे, उनके सिर में सूजा घुसा हुआ था इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। डॉक्टर उन्हें आपरेशन थिएटर में ले गए और सूजे को सिर से बाहर निकाला। पुलिस ने कार्रवाई के लिए सूजा को सुरक्षित रख लिया है। इस मामले में थाना न्यू आगरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।