आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से जिन मतदाताओं के नाम सूची से कट गए हैं, जो लोग फार्म जमा नहीं कर पाए हैं, वे आज से नाम जुड़वा सकते हैं। जिन्हें नोटिस दिए गए हैं उन्हें जवाब देने के लिए 50 दिन का समय दिया गया है। ( Agra News: Name addition in electoral list start from today#Agra)
जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी के अनुसार, ऐसे मतदाता जिनके नाम सूची से कट गए हैं या गणना फार्म जमा नहीं हुआ है वे बुधवार से फार्म छह भरकर जमा कर सकते हैं। जिनकी उम्र एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष हो गई है वे नए मतदाता बनने के लिए फार्म 6 भर सकते हैं। नाम में संशोधन के लिए फार्म 7 और नाम हटाने के लिए फार्म आठ भरना होगा।
छह फरवरी तक नाम जुड़वाने के लिए कर सकते हैं आवेदन
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए छह फरवरी तक फार्म 6 जमा कर सकते हैं और नोटिस का जवाब 27 फरवरी तक दे सकते हैं।