Agra News: Nari Asmita celebrated Basant Utsav in Agra…#agranews
आगरालीक्स…आगरा में नारी अस्मिता ने मनाया बसंत उत्सव. किसी ने गाया “ऋतु बसंत” तो किसी ने किया “धरती का शीत घटो” कविता पाठ…
नारी अस्मिता समिति द्वारा आज होटल ऑरेंज प्रतापपुरा पर बसंत उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। बसंत पर जन्मे श्री सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी की सरस्वती वंदना वर दे वीणा वादिनी वर दे समवेद स्वर में सभागार में गुंजायमान हुआ। विशिष्ट अतिथि शशि गुप्ता ने प्रसिद्ध कविता सखी बसंत आया का सुंदर वर्णन किया तथा स्वरचित कविता “धरती का शीत घटो” गाया।
मुख्य अतिथि डॉ अमिता त्रिपाठी ने बसंत राग में “ऋतु बसंत” गाया, मुन्नी गुप्ता एव संगीता ने मोर मुकुट की बासंती छवि गीत गाया। समिति की संरक्षिका आकांक्षा शर्मा ने बसंत का मनमोहक वर्णन किया, निराला की प्रसिद्ध कविता वह तोड़ती पत्थर का सुंदर गायन अध्यक्ष किरण शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन समिति की सचिव अनुराधा अग्रवाल ने किया। धन्यवाद किरण उपाध्याय ने दिया।, कार्यक्रम में निशा गुप्ता, कविता गोयल, लतेश गुप्ता, लवीना जैन, नीरज कोटिया नीतू , आरती, रचना, सरोज, उमा, सरिता, प्रमिला, गीता, सुनीता, उर्मिला, मंजू, सुनीता, जसविंदर, शशि, त्रिपत, सरोज, अंजू, अमिता, प्रतिष्ठा,सुषमा आदि उपस्थित रहे।