आगरालीक्स…आगरा में नारी अस्मिता समिति ने बसंतोत्सव के रूप में मनाया अपना 20वां स्थापना दिवस. “आया बसंत छाया बसंत मदमाते दिखते देव दिगंत” जैसी कविताएं हुईं…
नारी अस्मिता समिति द्वारा आज 20वां स्थापना दिवस आगरा क्लब में बसंतोत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निराली जी के चित्र पर उनकी जयंती के शुभ अवसर पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में कवित्री शैलबाला एवं भूमिका जैन ने अपना काव्य पाठ किया। शैलबाला की कविता “आया बसंत छाया बसंत मदमाते दिखते देव दिगंत”ने सबका मन मोहा तो कवियत्री भूमिका जैन ने मां सरस्वती के समक्ष अपने शब्द “पद वंदना करूं बागेश्वरी भवानी महिमा तुम्हारी माता तीनो लोक में जानी” का गायन किया। राजश्री यादव ने भी अपनी कविता “नवल हरे धरा जब ओढ़े वसंती छटा” का गायन किया। किरण शर्मा एवं सीमा जैन ने निराला जी की कविता “बांधों ना इस ठांव बंधु! पूछेगा सारागांव बंधु “कविता का पाठ किया।

हैप्पी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंजू यादव, कुसुम, उमा, अलका ने देशभक्ति के भी गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा शर्मा एवं सचिव अनुराग अग्रवाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष पूनम गुप्ता ने दिया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष पूनम पाटनी, ममता गुप्ता, कृष्णा शिवहरे, सरोज भसीन आरती शर्मा, दीपिका प्रवीण, संगीता अग्रवाल, मुन्नी गुप्ता, नलिनी नलिनी, सुनीता, डॉ रंजना नीतू , सीमा, प्रमिला भास्कर, भारती अरोरा, नीरज कोठिया, जसविंदर उप्पल आदि आदि लोग उपस्थित रहे।