आगरालीक्स…आगरा में नेशनल चैंबर के चुनाव 14 मार्च को. चुनाव समिति का गठन. पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंघल को बनाया समिति का चेयरमैन…
आगरा में नेशनल चैंबर के वार्षिक चुनाव आगामी 14 मार्च को होंगे. निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कराने के लिए चुनाव समिति का गठन कर दिया गया है. समिति का चेयरमैन पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंघल को बनाया गया है.
इन पदों पर होने हैं चुनाव
एक अध्यक्ष
दो उपाध्यक्ष
एक कोषाध्यक्ष
28 कार्यकारिणी सदस्य
आज हुई कार्यकारिणी की बैठक में चुनाव समिति का गठन करते हुए पूर्व अध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंघल को समिति का चेयरमैन, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल को को—चेयरमैन और सीताराम अग्रवाल, अमर मित्तल, अनिल वर्मा, श्रीकिशन गोयल, शलभ शर्मा को सदस्य नामित किया गया है. चुनाव कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में किया जाएगा.