Saturday , 24 October 2026
Home आगरा Agra News: National-level Kshatriya Valor and Victory Festival in Agra tomorrow – ‘From Valor to Resolve’…#agranews
आगरा

Agra News: National-level Kshatriya Valor and Victory Festival in Agra tomorrow – ‘From Valor to Resolve’…#agranews

12

आगरालीक्स…आगरा में कल राष्ट्र स्तरीय क्षत्रिय वीरता एवं विजय पर्व समारोह – ‘शौर्य से संकल्प तक’. विभिन्न राज्यों और जिला- देहातों से जुटेंगे क्षत्रिय संगठन…

क्षत्रिय सभा जिला आगरा द्वारा 25 अक्टूबर, रविवार को सुबह 11 बजे से आरबीएस कॉलेज, आगरा के राव कृष्णपाल सिंह ऑडिटोरियम में राष्ट्र स्तरीय क्षत्रिय वीरता एवं विजय पर्व समारोह ‘शौर्य से संकल्प तक’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व 24 अक्टूबर, शनिवार को वाटर वर्क्स चौराहा स्थित क्षत्रिय सेवा सदन में आयोजकों द्वारा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए समारोह के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। समाजसेवियों ने क्षत्रिय बंधुओं से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर समारोह को सफल बनाने की अपील की।

इस अवसर पर क्षत्रिय सभा जिला आगरा के जिला महामंत्री गजेन्द्र सिंह परमार ने बताया कि इस राष्ट्रीय समारोह में देश के विभिन्न राज्यों और जिला-देहातों से क्षत्रिय संगठनों के 100 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। साथ ही आगरा के साथ-साथ भरतपुर, धौलपुर, बाड़ी, बसेड़ी, रूपवास, मुरैना, मथुरा, फिरोजाबाद, हाथरस, एटा, इटावा, अलीगढ़ आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में क्षत्रिय बंधु सहभागिता करेंगे। इस अवसर पर एक स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के संयोजक गौरव परमार ने बताया कि विजयदशमी पर्व के उपलक्ष्य में यह आयोजन सामाजिक एकता, समरसता और समाजोत्थान के लिए चिंतन, वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों पर मंथन और क्षत्रिय बंधुओं में परस्पर बैर-भाव भुलाकर प्रेमपूर्ण जीवन की भावना को लेकर किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि समारोह में सामाजिक और राष्ट्रीय सरोकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे, जिनमें प्रमुख हैं –

  1. मृत्युभोज का विरोध
  2. दहेज प्रथा का विरोध
  3. बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर
  4. युवाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने हेतु व्यवसाय व स्टार्टअप को प्रोत्साहन
  5. तकनीकी शिक्षा पर जोर
  6. प्रतिभाशाली क्षत्रिय छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कोचिंग प्रदान करना

कोषाध्यक्ष शीलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि इस विजय पर्व समारोह को सफल बनाने के लिए पिछले 15 दिनों से क्षत्रिय सभा जिला आगरा के पदाधिकारी गांव-देहात और शहर में जाकर समाज को जोड़ने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार में जुटे हैं, जिसे लेकर लोगों में भारी उत्साह है। पूर्व जिलाध्यक्ष विजयपाल सिंह चौहान एडवोकेट ने बताया कि शिवहर संसदीय क्षेत्र बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह, यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन के अध्यक्ष मेघराज सिंह रॉयल, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महीपाल सिंह मकराना और राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहेंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Car overturns after crashing through divider on Agra-Lucknow Expressway; one dead…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी कार, एक की मौत..देर रात हुआ...

आगरा

Obituaries of Agra on 24th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Rashifal Saturday, 24th October 2026

आगरालीक्स…24 अक्टूबर शनिवार का राशिफल. कई राशियों के लिए दिन हो सकता...

आगरा

Ramlila Agra 2026: The grand coronation of Lord Ram, seated upon a golden throne…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की रामलीला में हुआ श्रीराम का भव्य राज्याभिषेक. स्वर्ण सिंहासन पर...

error: Content is protected !!