आगरालीक्स…आगरा आर्केटेक्ट एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यशाला 8-9 अक्टूबर को.
8-9 अक्टूबर को होगी राष्ट्रीय कार्यशाला
आगरा आर्केटेक्ट एसोसिएशन द्वारा पांच सितम्बर को स्थापना दिवस के मौके पर 8-9 अक्टूबर को ताजनगरी में आयोजित होने जा रही कार्यशाला (गोल्डन जुबली सेलीब्रेशन) की घोषणा की। संस्थापक अध्यक्ष शशि शिरोमणी के निवास पर आयोजित बैठक में शिक्षक दिवस के मौके पर उत्तर भारत के पहले वास्तुकार पीएस शर्मा को भी श्रद्धांजलि दी गई।
शशि शिरोमणी ने बताया कि उत्तर भारत के सबसे पहले वास्तुकार पीएल शर्मा थे। उन्ही की प्रेरणा से आज वास्तु के क्षेत्र में आगरा तरक्की कर रहा है। वह एक शिक्षक भी थे। 1972 में वास्तुकार सीएस गुप्ता ने आगरा में एसोसिएशन को प्रारम्भ किया। सबसे पहले अध्यक्ष शशि शिरोमणी बने। 50 वर्षों में आगरा के विकास के लिए कई कार्ययोजना व कार्यशाला आयोजित की गईं।

आदि काल से कला व वास्तु का प्रमुख केन्द्र रहा है
आज आगरा में तीन कालेज हैं (दयालबाग, हिन्दुस्तान कालेज और आरबीएस कालेज) जहां वास्तु की शिक्षा प्रदान की जा रही है। यह बड़ी उपलब्धि है कि 5 सदस्यों से शुरु हुई संस्था में आज 60 से अधिक वास्तुकार हैं। अध्यक्ष अश्वनि शिरोमणी व सचिव सौरभ सक्सेना ने 8-9 अक्टूबर 2022 को जेपी होटल में आयोजित होने जा रही कार्यशाला के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें देश भर के सैकड़ों वास्तुकार भाग लेंगे।