आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अरुण चाहर की कार हादसे में मौत।
मूल रूप से आगरा के कागरौल के रहने वाले अरुण चाहर मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी के प्रभारी के पद पर तैनात थे। शनिवार रात 11 बजे वे स्विफ्ट कार से मुजफ्फरनगर के लिए जा रहे थे। पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे पर जानसठ से मुजफ्फरनगर की तरफ जाते समय उनकी कार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। भीषण हादसे में कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
नहीं बचाई जा सकी जान
भीषण हादसे के बाद पुलिस ने घायल चौकी प्रभारी अरुण चाहर को जानसठ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।