Friday , 31 July 2026
Home आगरा Agra News: Natraj Pujan of 7th International Taj Rang Mahotsav going to be held in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Natraj Pujan of 7th International Taj Rang Mahotsav going to be held in Agra…#agranews

185

आगरालीक्स…आगरा में होने जा रहे 7वां अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव का हुआ नटराज पूजन. इजिप्ट के कलाकारों का भारतीय संस्कृति के तहत किया गया स्वागत….

आगरा में 7वां अंतर्राष्ट्रीय ताज महोत्सव का आगाज होने जा रहा है. इसको लेकर होटल ताज हवेली को महोत्सव की रंगस्थली बनाया गया है. बुधवार को नटरांजलि थिएटर आर्ट्स द्वारा आयोजित सातवें अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव में काइरो, इजिप्ट के कलाकारों के साथ शिल्पग्राम के निकट रंगस्थली होटल ताज हवेली में भूमि पूजन व नटराज पूजन किया गया. यह पूजन प्राचीन कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरि ने मंत्रोच्चारण के साथ किया. इसके बाद इजिप्ट के कलाकारों को रक्षासूत्र बांध कर, रोरी चन्दन का टीका लगाकर स्वागत किया गया.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आगरा पब्लिक ग्रुप ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर महेश शर्मा रहे. विशिष्ट अतिथियों में होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश बाधवा, डॉ प्रशांत चाहर, महेश कर्दम, गुरमीत स्वीटी कालरा, संजय अरोरा, पंकज गुप्ता उपस्थित रहे. मुख्यअतिथि महेश शर्मा ने कहा कि शहरवासियों के लिए यह सौभाग्य की बात है कि विदेशों की संस्कृति की झलक हम अपने शहर में देख पायेंगे,साथ ही कहा कि आगरा के प्रख्यात समाजसेवी महोत्सव के मुख्यसंरक्षक डॉ विजय किशोर बंसल के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय कलाकार ब्रजभोग का भी आनंद ले सकेंगे.

इस कार्यक्रम में टीम नटरांजलि से लालाराम तैनगुरिया, मंच प्रबंधक रोहित कत्याल, स्वागतअध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा, मोहित कत्याल, भावना जादौन, डॉ वीना कौशिक, टोनी फास्टर, मालती चंदेल आदि उपस्थित रहे. संयोजक अलका सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कला साहित्य एवं संस्कृतियों का आदान प्रदान करना है. अतः आज पहली बार विदेशी कलाकारों ने समस्त कलाओं के देवता नटराज का पूजन एवं भूमि पूजन किया, इजिप्ट की टीम के डायरेक्टर मोहम्मद अशरफ एवं टीम ने भारतीय संस्कृति की भरपूर प्रशंसा की. स्वागतअध्यक्ष डॉ. मदन मोहन शर्मा ने भारतीय संस्कृति अतिथि देवो भवः की तर्ज पर आगरा की जनता भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले अपील की हैं. आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नटरांजलि थियेटर आर्ट्स (एनटीए आगरा) द्वारा एवं डॉ भीमराव आंबेडकर वि.वि. के सहयोग से 7वां अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव 18 से 20 सितम्बर 2022 तक विश्व विद्यालय परिसर पालीवाल पार्क में आयोजित होगा जिसमें देश विदेश के लगभग 200 कलाकार प्रतिभाग करेंगे.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agr Nagar Nigam: Deadline for 10% rebate on house tax in Agra extended to September 30…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा में हाउस टैक्स पर 10 प्रतिशत छूट की तारीख...

आगरा

Agra News: ADA demolished an illegal colony and sealed three shops…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 5 हजार वर्गगज में कॉलोनी बनाकर प्लाटिंग कर दी शुरू....

आगरा

Agra News: 3,164 solar plants were installed in Agra in July; 2,500 cases are pending…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जुलाई में 3164 सोलर प्लांट लगाए गए. 2500 पेंडेंसी. सीडीओ...

आगरा

Janakpuri 2026 Agra: A grand and magnificent Janak Mahal will be built across 16,000 square meters…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी में इस बार 16 हजार वर्गमीटर में बनेगा भव्य...

error: Content is protected !!