आगरालीक्स…आगरा की न्यू आगरा पुलिस ने कोचिंग सेंटर्स, मॉल, भीड़ भरे स्थानों से बाइक चोरी करने वाले तीन चोर अरेस्ट. पांच बाइकें और एक स्कूटी मिली…जानिए चोरों के नाम और कहां के रहने वाले हैं ये
आगरा की थाना न्यू आगरा पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले तीन शातिर बदमाशों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से पांच बाइकें और एक स्कूटी भी बरामद की है. तीनों शातिर मॉल, कोचिंग सेंटर्स, रेलवे स्टेशन और भीड़ भरे स्थानों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे. पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है.गश्त के दौरान थाना न्यू आगरा पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर पोईया घाट के पास श्मशान घाट से 03 अभियुक्त- नरेश कुमार पुत्र वीरी सिंह, अमन पुत्र वृजेन्द्र सिंह व आकाश पुत्र नेकराम को गिरफ्तार किया गया. अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी के 06 दो पहिया वाहन(05 मोटर साइकिल व 01 स्कूटी) श्मसान घाट की झाड़ियों से बरामद हुयी व अभियुक्तों के कब्जे से 1230/- रुपये बरामद हुए.
पूछताछ का विवरण
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद दो पहिया वाहनों के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि तीनों अभियुक्त योजना बनाकर शहर के विभिन्न स्थानों- रेलवे स्टेशन के आस-पास, कोचिंग सेंटर, पर्यटन स्थल व भीड़-भाड़ वाले स्थानों से दो पहिया वाहनों की चोरी
करते है, चोरी करने के बाद वाहनों की नम्बर प्लेट को हटाकर श्मशान घाट की झाड़ियों में छुपा देते हैं, मौका मिलने पर चोरी के वाहनों को समसान घाट पर ही सस्ते दामों पर बेच देते हैं.
- नरेश कुमार पुत्र वीरी सिंह निवासी- गायत्री मोड पर बने सरकारी क्वार्टर थाना सिकन्दरा, आगरा।
- अमन पुत्र वृजेन्द्र सिंह निवासी- नगला बूढी थाना न्यू आगरा, आगरा ।
- आकाश पुत्र नेकराम निवासी- गोपालपुरा थाना सदर, आगरा ।