आगरालीक्स …आगरा के कान्वेंट स्कूल के संचालक की पत्नी लापता, सुबह 10 बजे कोठी से निकली, पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के कालिंदी विहार में कान्वेंट स्कूल न्यू सेंट स्टीफन के मालिक श्री चंद्र वर्मा की पत्नी रजनी शर्मा मंगलवार सुबह 10 बजे घर से किसी काम के लिए निकली थी। इसके बाद वे लौट कर नहीं आईं, करीब एक घंटे तक उनके वापस न आने पर परिजन परेशान हो गए। उनके बारे में अपने परिचितों से जानकारी ली लेकिन रात तक रजनी वर्मा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
श्री चंद्र वर्मा ने थाना एत्माउददौला पुलिस को जानकारी दी, उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कर ली है और पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। श्रीचंद्र वर्मा और उनके परिजनों से भी पुलिस ने पूछताछ की है, इसके बाद पुलिस की टीमें जांच में जुट गई हैं।
दोपहर में खुर्जा में मिली लॉकेशन
रजनी वर्मा के मोबाइल की लॉकेशन दोपहर दो बजे खुर्जा के पास मिली थी, लेकिन उनके मोबाइल पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। पुलिस और सर्विलांस की टीम तलाश में जुटी हुई है।