आगरालीक्स ….आगरा के सेंट जोंस कॉलेज की नई कार्यकारिणी गठित, प्रो. धीरेंद्र एस शर्मा बने अध्यक्ष।
चुनाव कॉलेज में हुआ। अध्यक्षता प्रोफ़ेसर धीरेंद्र शर्मा ने की। प्रोफ़ेसर सैमुअल गोर्डन सिंह ने वार्षिक एवं डॉ राजू थॉमस ने लेखा रिपोर्ट प्रस्तुत की। संपूर्ण सदन ने डॉ ए सी गुप्ता से चुनाव अधिकारी का दायित्व संभालने का आग्रह किया । चुनाव अधिकारी के कुशल संचालन द्वारा सर्वसम्मति से सेंट जॉन्स महाविद्यालय शिक्षक संघ, कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी पदों पर सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए ।

अध्यक्ष- प्रोफ़ेसर धीरेन्द्र एस शर्मा
उपाध्यक्ष- प्रोफ़ेसर मंजुला आर थॉमस
सचिव- प्रोफ़ेसर सैमुएल गार्डन सिंह
सह-सचिव- डॉ प्रवीण त्यागी
कोषाध्यक्ष- डॉ राजू थॉमस ।
इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य प्रोफ़ेसर संजीव शर्मा, प्रोफ़ेसर सुनीता शर्मा, डॉ राम कुमार सारस्वत, डॉ अनिल दास, डॉ प्रमोद कुमार एवं डॉ डेविड मसीह निर्वाचित हुए । प्रोफ़ेसर संजय जैन पदेन सदस्य के रूप में नामित किए गए ।
चुनाव के उपरान्त सभी शिक्षकों ने निर्वाचित सम्मानित सदस्यों को हार्दिक बधाई दी ।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर एस पी सिंह ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के गठन पर हर्ष व्यक्त किया और सभी सदस्यों को शुभ कामनाएँ दी ।