आगरालीक्स…आगरा के नगला छिद्दा नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला. छह महीने पहले हुई थी शादी. पुलिस कर रही जांच
आगरा के थाना हरीपर्वत अ्ंतर्गत नगला छिद्दा में एक नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर ससुराल पहुंच गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
छह महीने पहले हुई थी शादी
थाना शाहगंज के नरीपुरा की रहने वाली 22 साल की संजना की शादी 29 साल के अमन कुमार के साथ हुई थी. अमन गुरुग्राम में वन स्टेप कंपनी में नौकरी करता है. बुधवार सुबह संजना का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला. घटना की जानकारी होते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए. उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम् के बाद जब परिजन शव लेकर ससुराल पहुंचे तो ससुराली गायब मिले.
सुसाइड नोट में बीमारी का कारण
पुलिस के मुताबिक मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है. इसमें युवती ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है. पलिस ने इस मामले में ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है.