Tuesday , 16 June 2026
Home आगरा Agra News : Nine days Gau Mahima Mahotsav will be held in Agra from July 14…#Agra
आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Nine days Gau Mahima Mahotsav will be held in Agra from July 14…#Agra

487

आगरालीक्स…आगरा में देश भर से गौ वैज्ञानिक आएंगे, 14 जुलाई से नवदिवसीय गौ महिमा महोत्सव होगा, सूरसदन में शिवमहापुराण की पावन कथा गंगाधारा बहेगी

आगरा में अनंतकोटी ब्रह्माण्ड नायक भक्तवत्सल भगवान् श्रीगौरीशंकर की महती करुणा एवं कृपा से श्रावण मास के पवित्र अवसर पर परमपूज्य श्रीमज्जगद्गुरु द्वाराचार्य अग्र- मलूकपीठाधीश्वर श्रीराजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद तथा आपके कृपापात्र परम गौ उपासक पूज्य संत श्री गोपेश कृष्णदास जी (गोपेश बाबा) के परम मार्गदर्शन, संरक्षण एवं नित्य सानिध्य में भारतीय देशी गोवंश के संरक्षण एवं संवर्द्धन के निमित्त हिन्दू जनजागरूकता एवं एकजुटता के ध्येय के साथ भगवान् शिव की पावन भूमि आगरा महानगर में नवदिवसीय गौ महिमा महोत्सव का समायोजन किया जा रहा है।

यह दिव्य महोत्सव सूरसदन सभागार में आयोजिता किया जाएगा। इस महोत्सव में नित्य शिवमहापुराणकथा, सवा लाख पार्थिव रुद्राभिषेक, विशिष्टसंत आशीर्वचन, भजनसंध्या तथा नित्य गोविज्ञान विद्वत संगोष्ठी एवं विविध गौ आध्यात्मिक कार्यक्रमों का समायोजन किया जाएगा।

परमपूज्य श्रीमज्जगद्गुरु द्वाराचार्य मलूकपीठाधीश्वर श्रीराजेंद्र दास जी महाराज के परम कृपापात्र पूज्यश्री रसराज जी महाराज अपनी अमृतमयी दिव्य वाणी से सभी आगरावासियों को शिवमहापुराण की रसमयी कथामृत का पान करायेंगे। नवदिन तक चलने वाले इस आयोजन में रसराज जी शिव महापुराण के विभिन्न प्रसंगों पर जनकल्याणार्थ एवं गोरक्षार्थ मार्मिक विवेचन करेंगे।

इस दिव्य गौ महिमा महोत्सव का शुभारंभ विशाल मंगल कलश यात्रा से किया जाएगा जिसमें आगरा नगर की 1500 श्रद्धालु महिलाएँ सहभागी होंगी। इस विशाल शोभायात्रा द्वारा नगरवासियों को इस महोत्सव से जोड़ा जाएगा एवं सभी को इस कथा में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रत्येक दिन मानवता के हित में देश भर से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संत महापुरुष आगरा के भक्त-श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे और गौ माता की सेवा-पूजा की प्रेरणा संग गौ महिमा का उपदेश करेंगे।

काशी के विद्वानों द्वारा होगा सवालाख पार्थिव रुद्राभिषेक पूजन एवं नित्य गौ आराधना व गोदान
श्रावण मास के पवित्र अवसर पर होने जा रहे इस महोत्सव को दिव्य बनाने एवं नगरवासियों को महादेव की महती कृपा प्रदान कराने के उद्देश्य से काशी के विद्वान आचार्यों के द्वारा यजमानों को प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग के अभिषेक का अवसर प्राप्त होगा। कुल सवालाख पार्थिव शिवलिंगों का अभिषेक होगा। इसी क्रम में नित्य वैदिक पद्धति से गौ समाराधना भी चलेगी जिसमें नित्य गौ पूजन व गोदान होगा।

देशभर से पधारेंगे गौ वैज्ञानिक, देंगे गोसेवकों को गोपालन, जैविक कृषि एवं गौ उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण
इस गौ महिमा महोत्सव के दौरान प्रतिदिन आम गोपालकों एवं किसानों को आर्थिक रूप से लाभान्वित करने की दृष्टि से शिक्षित व प्रशिक्षित किया जाएगा। देशभर से गौ वैज्ञानिक एवं गौ उत्पाद व्यवसायी पधारेंगे जो गोसेवकों को पंचगव्य उत्पाद निर्माण, गो आधारित चिकित्सा एवं जैविक कृषि तथा गोपालन एवं गोशाला प्रबंधन की शिक्षा देंगे।

पूज्य श्री गोपेश बाबा के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में सम्पूर्ण होगा गौ महिमा महोत्सव
गौ महिमा महोत्सव का यह दिव्य आयोजन प्रसिद्ध गोरक्षक बाबा गोपेश कृष्ण दास जी महाराज के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में सम्पूर्ण होगा। पूज्य गोपेश बाबा के नेतृत्व में देशभर में लगभग 15000 गोरक्षक नित्य गोसेवा एवं गोरक्षा में लगे हुए हैं। देशभर में लगभग 2 लाख गायों की सेवा गोपेश बाबा के द्वारा की जाती है ।

जन जागरूकता हेतु संतों- महंतों संग अतिथिवन में समाजसेवी आयोजकों व गोसेवकों ने किया गौ महिमा महोत्सव का आमंत्रणपत्र जारी
इस आयोजन की तैयारी के साथ-साथ प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में गुरुवार को अतिथिवन में आगरा और वृंदावन के संतों-महंतों संग समाजसेवी आयोजकों व गोसेवकों द्वारा भक्ति और सेवा भाव के साथ जन जागरूकता के लिए इस आयोजन के आकर्षक आमंत्रण पत्र विमोचन किया गया।

ये रहे मौजूद
इस दौरान श्री धाम वृंदावन से सनातन केसरी जी महाराज, अरविंद बाबा, आत्मानंद प्रभु, ऋषि रंजना गौड़ और विजय ओझा के साथ आगरा से पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, सुमन गोयल, पूर्व पार्षद कुंदनिका शर्मा, आगरा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन महेश शर्मा, नितेश अग्रवाल सर्राफ, हरिओम गोयल, विश्वनाथ भारद्वाज, वीके मित्तल, कुमकुम उपाध्याय, सुधीर आर्य' रिंकू', प्रवीण भारद्वाज, प्रशांत लवानिया, इंद्रदीप जैन, संजय श्रीवास्तव, नितेश बंसल, प्रियंका ठाकुर, राजेश दुबे, उमादत्त शर्मा, अरुण जैन, निर्मल जैन, पिंकी जैन और पूजा जैन भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। इस विशाल आयोजन से आलोक अग्रवाल एवं पूर्व पार्षद अमित ग्वाला भी जुड़े हुए हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: ‘Gandhar Valay Vidhan’ commenced at the Shanti Sabhagar in Agra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के शांति सभागार में शुरू हुआ गणधर वलय विधान. पहले दिन...

आगरा

Agra Live News: Metro services to ISBT in Agra are set to launch soon; preparations are in the final stages…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जल्द आईएसबीटी तक शुरू होने जा रही है मेट्रो. तैयारियां...

आगरा

Agra Live News: Rakesh Agarwal’s eye donation will light up two lives shrouded in darkness…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में राकेश अग्रवाल के नेत्रदान से दो अंधकारमय जिंदगियां होेंगी रोशन....

आगरा

Agra Live News: Govardhan Puja festival celebrated with devotion at Agra’s Mathuradhish Temple…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के मथुराधीश मंदिर में भक्तिभाव से मना गोवर्धन पूजा उत्सव. पुरुषोत्तम...

error: Content is protected !!