आगरालीक्स…. आगरा में कोरोना के केसों में कमी नहीं आ रही है, आज कोई नया मरीज भी ठीक नहीं हुआ है। जानें आज कितने केस आए, किस क्षेत्र में कोरोना के अधिक मरीज।
जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में कोरोना के 24 घंटे में नौ नए केस मिले हैं। जबकि कोई नया मरीज भी ठीक नहीं हुआ है। कोरोना की जांच के लिए 2095 सैंपल लिए गए।
कोरोना के 79 एक्टिव केस
कोरोना के नौ नए केस मिले हैं और कोई नया मरीज ठीक नहीं हुआ है। कोरोना के एक्टिव केस 79 हैं। मरीजों का घर पर ही होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।
इन क्षेत्रों में कोरोना के अधिक केस
चर्च रोड , कमला नगर , विजय नगर , खन्दारी , सिकन्दरा , दयाल बाग , पश्चिम पुरी, शाहगंज , जयपुर हाउस , देवरी रोड़ , बिल्लोच पुरा ।
कोविड – 19 के मरीजों में 7 महिलायें और 12 पुरुष हैं जिनमें से 18 वर्ष कम आयु का 1 मरीज 18 से 45 आयु के 9 , एवं 45 से 60 वर्ष के 3 मरीज और 60 वर्ष से अधिक उम्र के 6 मरीज मिले हैं ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनपद आगरा वासियों से अपील करते हुए कहा हैं कि कोरोना संक्रमण से बचने हेतु सर्दी जुखाम होने अपने आप को बचायें और उन व्यक्तियों से भी दूरी बनाकर रखें जिन्हें सर्दी जुखाम और बुखार जैसे लक्षण हैं उन्हें शीघ्र ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सीय सलाह लें और अपने बच्चों , महिलाओं एवं बुजुर्गों का कोविड टीकाकरण अवश्य करायें ।