आगरालीक्स …आगरा में आज शाम चार बजे से एमजी रोड पर 16 घंटे यातायात बंद रहेगा, सेंट जोंस कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक कोई वाहन नहीं चलेगा। रूट डायवर्जन किया गया जारी।

आगरा में होलिका दहन और शब ए बारात दोनों आज मंगलवार को हैं। इसे देखते हुए पुलिस सतर्क है। आठ मार्च को सुबह आठ बजे तक एमजी रोड पर वाहन नहीं चलेंगे। इसके साथ ही पुलिस ने रूट डायवर्जन भी जारी किया है।
मंगलवार शाम चार बजे से बुधवार सुबह आठ बजे तक के लिए किया गया रूट डायवर्जन
मंगलवार की शाम चार बजे से कोई भी भारी वाहन शहर सीमा में प्रवेश नहीं करेगा
सेंट जोंस कॉलेज चौराहे से कलेक्ट्रेट तिराहे और सुभाष पार्क से पंचकुइंयां तक कोई भी वाहन नहीं चलेगा
ग्वालियर की तरफ से आने वाले भारी वाहन रोहता नगर से एकता चौकी तोरा होते हुए इनर रिंग रोड से गुजारे जाएंगे
फतेहपुर सीकरी की तरफ से आने वाले भारी वाहन पथौली नहर से रुनकता होकर जाएंगे
एनएच 19 पर यातायात अबुल उलाह कट के पास धीमी गति से गुजारा जाएगा
एनएच 19 से कोई भी भारी वाहन शहरी क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा