आगरालीक्स ….आगरा में कोरोना के ताजे आंकड़े जारी, जानें आज कितने केस मिले, कितने हैं सक्रिय केस।
जिला प्रशासन ने कोरोना के ताजा आंकड़े जारी किए हैं। इसके अनुसार, सोमवार को कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। वहीं 24 घंटे में कोरोना की जांच के लिए 2458 सैंपल लिए गए हैं।
11 सक्रिय केस
आगरा में अब कोरोना के सक्रिय केस 11 हैं। कोरोना के सभी मरीजों का इलाज घर पर चल रहा है। कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है।