आगरालीक्स….. आगरा में डेनमार्क से आए दो सगे भाई और फ्रांस से लौटे युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद आज के कोरोना के ताजे आंकड़े जारी। जानें आज कितने कोरोना के केस मिले।
आगरा के ताजगंज में फ्रांस से लौटे युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद होम आइसोलेट कर दिया था। इसके बाद डेनमार्क से अपने परिवार के साथ कमला नगर में आए नौ और सात साल के सगे भाईयों में भी कोरोना की पुष्टि हुई थी। इन्हें भी होंम आइसोलेट करने के बाद संपर्क में आए लोगों की कोरोना की जांच कराई गई।

कोरोना का कोई नया केस नहीं
जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को कोरोना का आगरा में कोई नया केस नहीं मिला है। राहत है कि कोरोना पॉजिटिव एक मरीज ठीक भी हो गया। जबकि 24 घंटे में कोरोना की जांच के लिए 2615 सैंपल लिए गए।
कोरोना के एक्टिव केस 14
आगरा में बुधवार को कोरोना के एक्टिव केस 14 हैं, इन सभी मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है। कोरोना पॉजिटिव कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है।