आगरालीक्स…Agra News: उत्तरी बाईपास दिवाली के बाद शुरू हो जाएगा, 20 मिनट में खंदौली पहुंच जाएंगे। ( Agra News: Northern Bye pass start after Deepawali#agra)
आगरा मथुरा हाईवे पर रैपुरा जाट से खंदौली के बीच नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया ने 14 किलोमीटर का उत्तरी बाईपास बनाया है, यह उत्तरी बाईपास मथुरा, महावन, सादाबाद तहसील होते हुए गुजरेगा, इसे आगरा दिल्ली हाईवे के चैनल नंबर 174 से यमुना एक्सप्रेस वे के चैनल नंबर 141 से जोड़ा गया है।
मथुरा से खंदौली जाने के लिए शहर में नहीं जाना पड़ेगा
अभी मथुरा से हाथरस अलीगढ़ के लिए जाने वाले वाहन आगरा में सिकंदरा, भगवान टॉकीज, टेढ़ी बगिया, खंदौली होते हुए जाते हैं। मगर, उत्तरी बाईपास शुरू होने के बाद उत्तरी बाईपास से 14 किलोमीटर की दूरी तय कर खंदौली पहुंच जाएंगे अभी यह दूरी 31 किलोमीटर है। इससे शहर के अंदर भी जाम नहीं लगेगा।