आगरालीक्स…आगरा में दो साल से अवैध रूप से चल रहे अनंत रेस्टोरेंट सहित 6 को नोटिस. दो घरों को भी किया सील
आवास विकास परिषद् (आगरा वृत) के अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार के निर्देश पर सिकंदरा योजना में अधिकारी प्रवर्तन दल कर्नल जीएम खान एवं अधिशासी अभियंता नवजोत वर्मा द्वारा की गई सीलिंग तथा नोटिस चस्पा की कार्यवाही की गई है। आवास विकास प्रवर्तन दल अधिकारी कर्नल जी एम खान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रवर्तन दल द्वारा स्थानीय पुलिस के सहयोग से आज सिकंदरा योजना में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत अवैध व अनाधिकृत निर्माण करने पर कुल दो भवनों को सील किया गया तथा छह लोगों को नोटिस भी जारी किया गया।

इनको किया सील
आवास विकास परिषद की प्रवर्तन दल ने सिकंदरा क्षेत्र स्थित अनिल यादव की संपति संख्या 4B/CP-02 तथा विजय राम मीना की संपति संख्या 6B/172 को सील कर दिया.
अनंत रेस्टोरेंट के संचालक, पूर्वा ग्राफिक आफसेट प्रिंटर को नोटिस
प्रवर्तन दल की टीम ने दो वर्षों से आवास विकास सिकंदरा में अवैध रूप् से महेश शर्मा द्वारा संपत्ति संख्या 10/292 पर अनंत रेस्टोरेंट का संचालन किया जा रहा था. इन्हें नोटिस दिया गया है. इसके अलावा रेखा अग्रवाल द्वारा किए गए अवैध निर्माण, एंथम पॉकेट संपत्ति संख्या 15/com-10 मैसर्स पूर्वा ग्राफिक आफसेट को भी नोटिस दिया गया है. पूर्वा ग्राफिक के संचालक द्वारा स्वीकृत मानचित्र से भिन्न निर्माण पाया गया. प्रवर्तन दल ने इनके अलावा अर्पित मोदी की संपत्ति संख्या संपति संख्या 15/पॉकेट A, com-09, जेएस चौहान की संपत्ति संख्या संपति संख्या B/11/185 के ग्राउंट फ्लोर, प्रथम तल और तृतीय तल पर आठ वर्ष से अवैध निर्माण किया गया था. इनको भी नोटिस जारी किया गया है. वहीं बृजेश् शर्मा की संपत्ति संख्या संपति संख्या 10/297 पर भी स्वीकृत मानचित्र के विपरीत व्यवसायिक निर्माण किया जा रहा है, जिसे नोटिस दिया गया है.
नोटिस के बाद सीलिंग की होगी कार्रवाई
आवास विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार के अनुसार जिन लोगों को नोटिस जारी किया गया है उनके विरुद्ध अगली कार्यवाही सीलिंग की होगी। इसके अलावा और भी अवैध निर्माण की सूची तैयार की जा रही है, जिनके विरुद्ध कार्रवाई होगी।