आगरालीक्स…आगरा में अब राशन की दुकानों पर गेहूं, चावल के अलावा दूध, ब्रेड, मसाले, लिपस्टिक, शैम्पू, साबुन जैसे 35 आइटम मिलेंगे. पढ़ें पूरी 35 जनउपयोगी चीजों की लिस्ट
आगरा की राशन दुकानदारों की आय बढ़ाने के लिए अब शासन की ओर से राशन के साथ ही अन्य दैनिक उपयोग के सामानों की बिक्री किया जाना भी तया किया गया है. जारी किए गए शासनादेश में कहा गया है कि गेंहू, चावल, दाल, आटा, चीनी, खाद्य तेल, मिट्टी का तेल, मोटा अनाज, नमक के अलावा अन्य वस्तुओं जिनमें साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट, चाय, पेन कॉपी आदि जनउपयोगी वस्तुओं के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी वस्तुएं जैसे ओआरएस, टैबलेट, निरोध, सैनेटरी नैपकीन आदि के विक्रय की अनुमति भी प्रदान की गई है.

पहले चरण में सड़क किनारे के गांवों को चुना जा रहा है. शासन का पत्र आने के बाद विभाग ने दुकानों के चिन्हांकन करना शुरू कर दिया है और साथ ही उनसे सहमति पत्र भरवाने की भी तैयारी कर ली है. जिले की राशन की दुकानों पर राशन सामग्री के अलावा घरेलू प्रयोग में होने वाले नमक, आटा, टूथपेस्ट के साथ मसाले सहित रेडीमेड कपड़ों के साथ अन्य सामिग्री की बिक्री करने का निर्णय लिया गया है. विभाग की इसके पीछे मंशा है कि पूरे माह राशन की दुकान खुलने के साथ—साथ लोगों को सस्ते दरों पर घरेलू सामान उपलब्ध किया जाए.
ये है 35 जनउपयोगी सामानों की लिस्ट
- दूध एवं दूध से बने उत्पाद (पैक्ड)
- बिस्किट
- ब्रेड
- गुड
- घी
- नमकीन
- सूखे मेवे (पैक्ड)
- मिठाई (पैक्ड)
- मसाले
- दूध पाउडर
- बच्चों के कपड़े (होजरी)
- राजमा
- सौंदर्य प्रसाधन सामग्री
- सोयाबीन
- क्रीम
- धूपबत्ती
- कंघी
- दर्पण
- झाडू
- पौंछा
- ताला
- छाता
- रेनकोट
- वॉल हैंगर
- टूथब्रश
- डिटर्जेंट पाउडर
- मच्छररोधी अगरबत्ती
- बर्तन धोने वाले बार
- इलैक्ट्रिक सामान
- टॉर्च
- माचिस
- दीवार घड़ी
- नॉयलॉन/जूट रस्सी
- प्लास्टिक पानी पाइप
- प्लास्टिक बाल्टी/मग/छलनी